राजस्थान में मानसून ने आखिरकार रफ्तार पकड़ ली है और अब राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी 12 जुलाई के बीच राज्य के कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।