8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Update: राजस्थान में यहां झमाझम बारिश, इन तीन संभाग में भारी बारिश की संभावना

Monsoon Update : राजस्थान में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरु हो चुका है। प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हुई है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

2 min read
Google source verification
monsoon update rajasthan weather update weather news

Monsoon Update: जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरु हो चुका है। प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हुई है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे मंगलवार सुबह तक सबसे अधिक बारिश जोधपुर के बालेसर में 88 एमएम दर्ज की गई है। इसके अलावा बांसवाड़ा, डूंगरपुर, जालोर, बाड़मेर और बीकानेर सहित कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 13 से 15 सितंबर तक कोटा, जयपुर, उदयपुर व भरतपुर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ व आसपास के ऊपर बना डिप्रेशन तंत्र आज कमजोर होकर वेलमार्क लो प्रेशर एरिया में बदला है। वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर अवस्थित है। अगले 48 घंटे में उत्तर-पश्चिम दिशा में उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश की ओर आगे बढऩे की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Monsoon Update : राजस्थान में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, यहां हुई जमकर बारिश

अब आगे क्या
जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक मंगलवार को बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, डूंगरपुर, कोटा, राजसमंद, सिरोही और टोंक में बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है। 14 और 15 सितम्बर को बांसवाड़ा, बारां, धौलपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और उदयपुर जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां जमकर बरसे मेघ, आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत, यहां होगी भारी बारिश

अन्नदाताओं के लिए बारिश बनेगी अमृत
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक राजस्थान में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हुआ है। विभिन्न जगहों पर हल्की से मध्यम तो कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। मानसून के फिर सक्रिय होने की उम्मीद किसानों के लिए अमृतमयी साबित होगी क्योंकि प्रदेश में बुवाई से लेकर अब तक समय-समय पर हुई अच्छी बारिश से खरीफ की फसलें लहलहा रही है। कई जिलों में हल्की बारिश होने से भी बाजरे की फसल को नुकसान होने का अंदेशा है।