इन जिलों में हुए साइबर अपराध के सर्वाधिक मुकदमे दर्ज
वहीं 4 साल में प्रदेश के जिन जिलों में साइबर अपराध के सर्वाधिक मुकदमे दर्ज हुए हैं उनमें अलवर, भरतपुर, सीकर, अजमेर, जोधपुर पश्चिम, जयपुर पूर्व, जयपुर पश्चिम, जयपुर दक्षिण और जयपुर ग्रामीण में सर्वाधिक साइबर अपराध के मामले दर्ज किए गए हैं। अलवर में 435, भरतपुर में 326, सीकर में 394, अजमेर में 369, जोधपुर पश्चिम में 306, जयपुर पूर्व 377, जयपुर पश्चिम 322, जयपुर दक्षिण 336 और जयपुर ग्रामीण में 380 मुकदमे दर्ज हुए हैं।