31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
कबड्डी प्लेयर्स से रूबरू हुए सांसद राज्यवर्धन राठौड़
Play video

कबड्डी प्लेयर्स से रूबरू हुए सांसद राज्यवर्धन राठौड़

। जयपुर महाखेल कबड्डी में चयनित 25 सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों के लिए सिटी की एक निजी यूनिवर्सिटी में १४ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें भारतीय खेल प्राधिकरण के कोच खिलाडिय़ों को कबड्डी की बारीकियां सिखा रहे हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakhi Hajela

•

Updated: 24 Mar 2023, 6:58 PM IST

। जयपुर महाखेल कबड्डी में चयनित 25 सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों के लिए सिटी की एक निजी यूनिवर्सिटी में १४ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें भारतीय खेल प्राधिकरण के कोच खिलाडिय़ों को कबड्डी की बारीकियां सिखा रहे हैं। शुक्रवार को जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने खिलाडिय़ों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कबड्डी प्लेयर्स को खेल के जरिए देश का नाम रोशन करने की अपील की। उन्होंने इस सफर में कोच की महत्ता को रेखांकित करते हुए बताया कि कोच ही आपको सही मार्गदर्शन करते हैं। उनका कहना था कि वह आगे के लिए सलेक्ट हो या ना हो लेकिन उन्हें अपनी ट्रेनिंग पूरी ईमानदारी से करनी चाहिए। उनका कहना था कि राज्य में पहली बार इस तरह का शिविर आयोजित किया जा रहा है और इसमें नेशनल सलेक्टर्स भी आ रहे हैं। उन्होंने आगामी दिनों में विभिन्न खेलों के लिए स्पेशलाइजड कैंप करवाकर उनमें नेशनल सलेक्टर्स को बुलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि खेलों के जरिए हमें राजस्थान को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल करना है। सांसद ने देशभर में स्पोट्र्स, फिटनेस, स्वास्थ्य व स्वच्छता के लिए जागरुकता पैदा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया।

यह भी पढ़ें- MNIT sports tournament का आगाज


वहीं विश्वविद्यालय के सह संस्थापक राहुल सिंघी ने इस प्रशिक्षण शिविर के लिए खिलाडिय़ों व अन्य सहयोगियों को विश्वविद्यालय की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि इस 14 दिवसीय शिविर के समापन पर नेशनल सलेक्शन कमेटी दिल्ली की ओर से इन 25 खिलाडिय़ों में से नेशनल एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस के लिए चयन किया जाएगा।