
Diya Kumari
Mukhyamantri Divyang Scooty Yojana : राजस्थान में भजनलाल सरकार सूबे के दिव्यांगों को फ्री में स्कूटी प्रदान कर रही है। भजनलाल सरकार दिव्यांग छात्र-छात्राओं को कल मंगलवार 21 फरवरी को स्कूटी देगी। मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के जरिए सरकार की मंशा दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने की है। भजनलाल सरकार की इस स्कीम में राजस्थान के युवाओं को लाभ मिल रहा है। इसी के तहत राजकीय सावित्री बाई फुले छात्रावास, (कॉलेज स्तरीय) गांधीनगर, जयपुर में कल दोपहर एक बजे "मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण समारोह" होगा। इस समारोह की मुख्य आतिथ्य उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी होंगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दिव्यांगजन छात्रों एवं स्वरोजगार से जुड़े विशेष योग्यजनों के आवागमन को आसान बनाने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत पात्र दिव्यांगजनों को नि:शुल्क स्कूटी वितरित की जाती है।
अगर आपको मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत फ्री में स्कूटी चाहिए तो सरकार की तरफ से तय की गई शर्तों और मानदंडों का पालन करना होगा। इस योजना का लाभ राज्य के उन नागरिकों को ही मिलेगा, जिनका शरीर 50 फीसदी शारीरिक रूप से असहाय या दिव्यांग हो।इसके अलावा इस योजना के लिए सिर्फ दिव्यांग नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पर नया अपडेट, भजनलाल सरकार के सर्कुलर ने सब बदल दिया
योजना के मानदंड के अनुसार, आवेदन करने वाले दिव्यांग नागरिक के पास पहले से कोई दोपहिया वाहन नहीं होनी चाहिए। इस योजना के तहत 15 से लेकर 29 वर्ष की आयु के दिव्यांगों की प्राथमिकता दी जाती है।
यह भी पढ़ें - राजस्थान में जल्द मिलेगी सस्ती बिजली, सीएम भजनलाल के प्रयास को मिली सफलता
Updated on:
20 Feb 2024 02:42 pm
Published on:
20 Feb 2024 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
