20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेट की मुम्बई-जोधपुर फ्लाइट एक घंटे लेट

बढ़ती ठंड व कोहरे की वजह से रेल व हवाई यातायात प्रभावित होने लगा है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

avanish kr upadhyay

Nov 30, 2015

बढ़ती ठंड व कोहरे की वजह से रेल व हवाई यातायात प्रभावित होने लगा है। सोमवार को एक फ्लाइट व पांच ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देर से जोधपुर पहुंचीं। जेट एयरवेज की मुम्बई-जोधपुर फ्लाइट निर्धारित समय दोपहर 1:05 बजे के बजाय 56 मिनट देर से दोपहर 2:01 बजे जोधपुर पहुंची।

इसी तरह गाड़ी संख्या 12307, हावड़ा-जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन निर्धारित समय सुबह 6:35 के बजाय 3 घंटे 16 मिनट देर से सुबह 9:51 बजे, गाड़ी संख्या 12463, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 8:25 बजे से सुबह 9:35 बजे और गाड़ी संख्या 14708, बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर रणकपुर एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 9:45 से 1 घंटे 30 मिनट देर से सुबह 11:30 बजे जोधपुर पहुंची।

खबर लिखे जाने तक गाड़ी संख्या 54811, भोपाल-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन निर्धारित समय रात 9:23 बजे से 1 घंटे देर से और गाड़ी संख्या 14853, वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस निर्धारित समय शाम 5:50 बजे के बजाय 1 घंटे 25 मिनट देर से संचालित हो रही थी।