ग्रेटर नगर निगम में तीन दिन तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहले दिन आयोजन शाखा, राजस्व शाखा, कार्मिक शाखा, लेखा शाखा, जन्म मृत्यु शाखा, पशु प्रबंधन शाखा के कार्मिकों ने प्रशिक्षण लिया। अब जोन कार्यालयों के कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयुक्त रूक्मणी रियाड़ ने बताया कि सूचना व प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से विकसित राजकाज पोर्टल के ई-फाइल माॅडयूल पर फाइल संधारण व संचालन फाइल संधारण एवं संचालन संबंधी कार्य अनिवार्य कर दिया गया है।