
जयपुर
नगर निगम जयपुर हैरिटेज एवं ग्रेटर ( Jaipur nagar nigam Greater ) जयपुर के लिए वार्ड परिसीमन कार्य ( Nagar nigam jaipurward delimitation ) में जोन स्तर पर विधानसभावार फिल्ड वर्क का कार्य मंगलवार को पूरा कर लिया गया है। इस संबंध में प्रशासक विजयपाल सिंह ने बताया कि प्रभारियों द्वारा दोनों निगमों के लिए प्रस्तावित वार्डों का विवरण, नक्शे एवं जनसंख्या की सूचना तैयार करके मुख्यालय को भिजवा दी गई है। जिसकी प्राथमिक जांच भी मुख्यालय स्तर पर कर ली गई है। उन्होने बताया कि विधानसभा प्रभारी प्रस्तावों को पूर्णतः तैयार करके बुधवार को मुख्यालय भिजवाएंगे।
विधाधर नगर विधानसभा क्षेत्र में 42 वार्ड ( jaipur nagar nigam )
सिंह ने बताया कि गुरूवार को निगम मुख्यालय में दोनों निगमों के वार्ड परिसिमन के लिए प्राप्त प्रस्तावों को एक्जाई करके प्रस्ताव एवं नक्शे तैयार किये जाएंगे। गौरतलब है कि नगर निगम जयपुर ग्रेटर मेे स्थित विधाधर नगर विधानसभा क्षेत्र में 42, झोटवाडा में 27, सांगानेर में 39, बगरू मेें 21 तथा मालवीय नगर मेे 26 वार्ड बनाये गये है। इस प्रकार कुल 150 वार्ड नगर निगम जयपुर ग्रेटर में बनाये गए हैं।
आदर्श नगर में 25 वार्ड
इसी प्रकार नगर निगम जयपुर हैरिटेज ( Jaipur Heritage Nigam ) में स्थित विधानसभा क्षेत्र सिविल लाईन में 24, आदर्श नगर में 25, किशनपोल में 21, हवामहल में 26 तथा आमेर में 4 वार्ड बनाये गये हैं। इस प्रकार कुल 100 वार्ड नगर निगम जयपुर हैरिटेज में बनाये गए हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
Updated on:
03 Dec 2019 10:46 pm
Published on:
03 Dec 2019 09:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
