24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर विकास न्यास बनाएगा चालीस हजार आवास

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में साढ़े दस लाख आवास का निर्माण होगा। इसके तहत नगर विकास न्यास भीलवाड़ा को 40 हजार मल्टी स्टोरी आवास बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

sandeep srivastava

•

Updated: 31 Jan 2016, 2:50 PM IST

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में साढ़े दस लाख आवास का निर्माण होगा। इसके तहत नगर विकास न्यास भीलवाड़ा को 40 हजार मल्टी स्टोरी आवास बनाने का लक्ष्य दिया गया है। ये आवास 2022 तक बनाने होंगे। भीलवाड़ा न्यास प्रदेश में पहला निकाय है जिसने 900 मकानों के लिए टेण्डर तक जारी कर दिया है। योजना में शहरी गरीबों एवं झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को कम ब्याज दर पर सस्ते मकान उपलब्ध करवाए जाएंगे। कमजोर तबके से जुड़े लाभार्थियों को आवास ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

नगर विकास न्यास के अनुसार अगले सात साल के दौरान शहरी क्षेत्र में मकान बनाने के लिए योजना बनाई जा रही है। भूमि को संसाधन घटक के तौर पर इस्तेमाल करने वाले निजी डवलपरों की भागीदारी के साथ झुग्गी बस्तियों की पुनर्विकास योजना के तहत प्रति लाभार्थी औसतन एक लाख रुपए की केंद्रीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं ऋण से जुड़ी अनुदान योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और निम्न आय वर्ग (एलआईजी) के लाभार्थियों को प्रत्येक आवास ऋण पर 6.50 प्रतिशत ब्याज अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। तीसरे वर्ग में निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों की साझीदारी में सस्ते मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक लाभार्थी को डेढ़ लाख रुपए की केंद्रीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों को शामिल कर शहरी गरीबों के लिए आवास को प्रोत्साहन मिल सकेगा। हालांकि इस वर्ग में एक शर्त है कि परियोजनाओं की 35 प्रतिशत आवासीय इकाइयां आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए अलग रखी जाएंगी। चौथे वर्ग में प्रत्येक पात्र शहरी गरीबी लाभार्थी को अपना मकान बनाने या मौजूदा मकानों को दुरुस्त करने के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपए तक की केंद्रीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

हरणी महादेव में बनेंगे 900 मकान
न्यास के अधीक्षण अभियन्ता लाडूराम विश्नोई ने बताया कि इस योजना में हरणी महादेव रोड स्थित काइन हाउस के पास 900 मकान बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 900 मल्टी स्टोरी मकान के लिए टेण्डर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।