Rajasthan Politics : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक समस्या खत्म होती है तो दूसरी आफत आ जाती है। डॉक्टरों की नाराजगी के बाद प्रदेश सरपंचों ने चुनाव से पहले विरोध का बिगुल बजा दिया है। किसी भी पार्टी के लिए सरपंच बहुत ही जरूरी कड़ी होते हैं। ऐसे में चुनाव से पहले सरपंचों का विरोध कांग्रेस को भारी पड़ सकता है।