नए फरमान के मुताबिक अब निगम के अधिकारी-कर्मचारी बिना किसी सूचना के निगम परिसर के बाहर नहीं जा सकेंगे। लाहोटी का कहना है की पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है की आमजन की एंट्री दोपहर तीन बजे बाद निगम में कर रखी है, लेकिन सुबह से आमजन निगम परिसर में घूमते हुए नजर आने लगते हैं। साथ ही अधिकारी और कर्मचारी बॉयोमेट्रिक मशीन पर हाजिरी लगाने के बाद अपनी सीट से गायब रहते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा।