
जयपुर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयपुर डेयरी अध्यक्ष ओम प्रकाश पूनियां सरकार और सहकारिता मंत्री के लिए विवादित बोल बोलते देखे जा सकते हैं। हालांकि जब इस बारे में पूनियां से बात की गई तो उन्होंने इनकार कर दिया है कि वे इस कार्यक्रम में गए ही नहीं।
जबकि इस वीडियो में संबोधनकर्ता यह शख्स दुग्ध उत्पादकों को दूध का बोनस नहीं दिए जाने पर मुख्यमंत्री और सहकारिता मंत्री को खरी खरी सुना रहा है।
वीडियो में सहकारिता मंत्री के लिए यह कहा जा रहा है सहकारिता मंत्री के पास कोई सामान नहीं होता। वीडियो में दुग्ध उत्पादकों से आहृवान किया जा रहा है कि उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आंदोलन किया जाएगा, इसलिए जब उन्हें जयपुर बुलाया जाए वो रोटी, प्याज और पानी लेकर आ जाएं।
इस वीडियो में संबोधनकर्ता ने यह भी कहा कि मुझे सीएम बनवाओ तो किसानों को निहाल कर दूंगा। फिर सहकारिता मंत्री भी मेरे अधीन होगा। हालांकि पत्रिका इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।