6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

25 किलो गांजे सहित जयपुर में पकड़ लिया गया बिहार का सप्लायर, 2-3 साल से बेच रहा था

जगदेव दास नामक 46 साल का विक्रेता जयपुर के हसनपुरा में किराए के मकान में रहता। ऑटो से गांजा सप्लाई करता...

less than 1 minute read
Google source verification

image

vijay ram

Jul 19, 2017

यहां औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री एरिया में झोटवाड़ा थाना पुलिस ने 25 किलो गांजा जब्त किया है। बोरियों सहित एक व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार किया।


25 किलो गांजा सहित एक दबोचा

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सुबह ग्यारह बजे फैक्ट्री एरिया में एक ऑटो से गांजा सप्लाई होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचते पुलिस ने सप्लाई कर रहे बिहार निवासी जगदेव दास (46) को गांजे सहित दबोच लिया। ये गांजा सप्लाई का काम दो-तीन साल से कर रहा हैं और हसनपुरा में किराए के मकान में रहता है। अन्य जानकारियों को लेकर अभी पूछताछ जारी है।


इधर, पदमपुरा में हो रहे फंक्शन

अतिशय क्षेत्र बाड़ा पदमपुरा दिगम्बर जैन मंदिर में चल रहे अंतर्मना मुनि प्रसन्न सागर एवं आर्यिका गौरवमती ससंघ के मंगल चातुर्मास के दौरान बुधवार को प्रात: 8 बजे स्वाध्याय सभा हुई। जिसमें मुनि पीयूष सागर एवं आर्यिका गौरवमती ने कहा कि जो भी जीव देव, शास्त्र, गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा करता है।


Read: भारत ने पाक से कहा- तुम तोडते हो हमेशा सीजफायर, हम तो सिर्फ जवाब देते हैं

वह चार प्रकार की आराधना से सम्यक दर्शन, ज्ञान, चारित्र एवं तप को अपने ह्रदय में धारण करता है। इन आराधनाओ से अपने भावो में विशुद्धि लाकर विशुद्ध परिणामों से सम्यक दर्शन को प्राप्त कर मोक्ष भी प्राप्त कर लेता है। समिति मंत्री हेमंत सोगानी ने बताया कि मुनि प्रसन्न सागर के 186 दिवसीय सिंह निष्क्रीडि़त व्रत पालन के अंतर्गत गुरुवार को चौथा पारणा आचार्य शशांक सागर, मुनि पीयूष सागर एवं आर्यिका गौरवमती के निर्देशन में संपन्न होगा।


Read: राजस्थान के सबसे बड़े शहर में इस एक एलिवेटेड रोड का काम हाथी सी चाल से हो रहा है, बनेगा कब?