20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में अगले दो दिन ओवरलोडिंग वाहनो की खैर नहीं 

राजस्थान में अब आेवरलोडिंग ट्रको,नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहनों के लिये अगले तीन दिन अच्छे नही है।जी हां इन दिनो राज्य के परिवहन विभाग ने परिवहन नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहनो के खिलाफ सघन जांच अभियान छेड रखा है।
2 min read
Google source verification

•

image

Jitendra Kumar Pradhan

•

Nov 05, 2015

राजस्थान में अब आेवरलोडिंग ट्रको,नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहनों के लिये अगले तीन दिन अच्छे नही है।जी हां इन दिनो राज्य के परिवहन विभाग ने परिवहन नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहनो के खिलाफ सघन जांच अभियान छेड रखा है।

इस काम में 150 से भी अधिक विशेष फलाइिंग स्कवाॅड काे इस काम में लगाया गया है।

overloaded vehicles
इस दौरान परिवहन विभाग ने राज्यभर में यात्री परिवहन वाहनो के अवैध रुप से व्यावसायिक माल ले जाने ,बिना कर चुकाये, बिना परमिट, बिना फिटनेस आैर बिना प्रदूषण जांच के वाहन संचालन करने वाले वाहनो पर विशेष फोकस कर रखा है। वहीं ओवरक्राउडिंग आैर ओवरलोड माल के परिवहन के खिलाफ 2 नवम्बर से चल रहे अभियान का संचालन पांच दिन तक किया जाएगा।

Now with the big transporters will also
दो रात में 47 लाख रूपये वसूले
राज्य के सभी 153 उड़नदस्तों और जिला परिवहन अधिकारियों को लगाकर चलाए जा रहे अभियान में 2-3 नवम्बर की रात्रि को कुल 1170 यात्री वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही कर कुल 47 लाख 52 हजार रुपये वसूले गए।
परिवहन आयुक्त गायत्री राठौड़ ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालय के इस सम्बन्ध में आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदेश भर में परिवहन विभाग ने दिनांक 2 नवम्बर से 6 नवम्बर तक व्यापक एवं सघन जांच अभियान प्रारम्भ किया है।

gayatri rathore

पिछले सप्ताह 2006 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई
परिवहन आयुक्त गायत्री राठौड़ ने बताया कि विभाग ने राज्य में ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियन्त्रण के लिए 26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक अधिक ओवरलोड वाहन संचालन की सम्भावनाआें के आधार पर 15 चैकिंग प्वाइंट्स का निर्धारण किये थे। प्रत्येक चैकिंग प्वाइंट पर 4 उड़नदस्तों को उनके क्षेत्राधिकार से भिन्न स्थानों पर तैनात कर एक विशेष सघन अभियान चलाया गया जिसमें ओवरलोडिंग माल परिवहन करने वाले 1276 वाहनों सहित कुल 2006 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इस अवधि में कुल 146.03 लाख रुपये का राजस्व अर्जन किया गया।