बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। गृह मंत्री अमित शाह, एलजी सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह बुधवार सुबह श्रीनगर पहुंचे। जहां शाह ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों में जयपुर (राजस्थान), UP, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक शामिल हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय लोग भी मारे गए हैं।