
कुंवारिया। राजसमंद जिले के गलवा पंचायत मुख्यालय पर एक सप्ताह में गायों में अज्ञात बीमारी के चलते पागलपन का दौरा पडऩे से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है।
पांच गायों की मौत होने के बाद संक्रमण की आशंका पर ग्रामीणों ने उनके अवशेष को दफना दिया गया। लोगों को देखकर उनके पीछे दौडऩे से लोगों के लिए घर से बाहर निकलना ही मुश्किल हो गया है।
खास तौर से बच्चों व बुढ़ों को काफी परेशानी हो रही है। बीमारी से प्रभावित गाय खासतौर से बच्चों को देख कर पीछे मारने का प्रयास कर रहे हैं। बीमारी से प्रभावित वेणीराम कुमावत, गौरी शंकर ट्रेलर शंकरलाल कुमावत, मोहनलाल कुमावत आदि ग्रामीणों की 7 गायों की मौत हो चुकी है।
गांव में लावारिस घूमते हुए गायों में भी यह लक्षण दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद भी अब तक पशुपालन विभाग से कोई चिकित्सक नहीं पहुंचे है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
Updated on:
18 Oct 2018 01:12 pm
Published on:
18 Oct 2018 01:11 pm
