
आज का सुविचार
क्रोध हवा का वह झोंका है,जो बुद्धि के दीपक को बुझा देता है जिनकी वाणी में, मर्यादा व विनम्रता होती है उनके जीवन में सदैव भव्यता होती है
आज क्या खास
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से दो कैरिबियाई देशों के चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर, जमैका की संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को करेंगे संबोधित
- पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत के जीवन पर लिखी पुस्तक "धरती पुत्र भैरोंसिंह शेखावत" का विमोचन आज जयपुर के बिड़ला सभागार में शाम 6 बजे
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आज नेपाल के लुंबिनी की करेंगे आधिकारिक यात्रा, पवित्र मायादेवी मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना, बुद्ध जयंती कार्यक्रम को करेंगे संबोधित
- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी आज डूंगरपुर- बांसवाड़ा जिले की सरहद पर स्थित आदिवासियों के बेणेश्वर धाम पर 132 करोड़ की लागत से बनने वाले हाईलेवल पुल की आधारशिला रखेंगे और सभा को संबोधित करेंगे
- राजस्थान में दो दिवसीय वन्यजीव गणना आज से, कोरोना के चलते दो साल बाद हो रही गणना, वाटर ***** पद्धति से होगी गणना, जयपुर के झालाना, गलता-आमागढ़ और नाहरगढ़ जंगल में होगी गणना
- आरपीएससी की ओर से आयोजित होने वाली प्राध्यापक (संस्कृत शिक्षा) भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से, अंतिम तिथि 14 जून
- अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस आज, नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय में आज से 20 मई तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
- सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस आज, प्रदेश भर में हो रहे कई आयोजन
- राष्ट्रीय डेंगू दिवस, जागरुकता को लेकर हो रहे कई कार्यक्रम
- मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 8 जिलों के लिए जारी किया लू का येलो अलर्ट, झुंझुनू, सीकर, अलवर, श्रीगंगानगर, चूरू और हनुमानगढ़ जिलों में मेघ गर्जन, धूल भरी आंधी और अचानक तेज हवाएं चलने की संभावना
- आइपीएल में आज दिल्ली का मुकाबला पंजाब से शाम 7.30 बजे मुंबई में, कल राजस्थान ने लखलऊ को और गुजरात ने चेन्नई को हराया
खबरें आपके काम की
- राजस्थान में रविवार को 33 नए कोरोना संक्रमित मिले, जयपुर में 15 और अलवर में 8 मरीज मिले, राज्य में एक्टिव केस एक बार फिर पांच सौ से नीचे 497 आए
- देश में गर्मी का कहर, दुनिया के सबसे गर्म 15 शहरों में से 12 भारत के, इनमें 7 राजस्थान के
- नव संकल्प शिविर के बाद उदयपुर से जवाई बांध पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लेपर्ड सफारी करेंगे
- राजस्थान में किसानों को तीन ब्लॉक में 4 की बजाय अब 5 घंटे मिलेगी बिजली, संकट के बावजूद सरकार का फैसला
- दो साल बाद हो रही अमरनाथ यात्रा में जयपुर से 20 हजार यात्री शामिल होंगे
- रेलवे चलाएगा बांद्रा टर्मिनस-भिवानी-बोरीवली समर स्पेशल ट्रेन
- उत्तर प्रदेश , राजस्थान, मद्यप्रदेश, बिहार, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीद 31 मई तक होगी
- देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी 2 रुपए प्रति किलो और महंगी हुई
- छत्तीसगढ़ पुलिस ने हजारों करोड़ के घपले की आरोपी आदर्श क्रेडिट कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी के दो डायरेक्टर मुकेश मोदी व बीरेंद्र मोदी को राजस्थान की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया
- उत्तराखंड सरकार ने भारी भीड़ उमड़ने को देखते हुए चारधाम यात्रा के लिए सीमित की श्रद्धालुओं की संख्या
- अबूधाबी में 20-21 मई को होने वाला 22 वां आइफा अवार्ड समारोह अब 14 से 16 जुलाई तक होगा, सऊदी अरब के राष्ट्रपति शेख जायद के निधन के कारण समारोह स्थगित किया गया
- जयपुर में पत्रिका इन एजुकेशन के समर कैम्प का आगाज 18 मई से, रजिस्ट्रेशन के अब मात्र दो दिन शेष
- लगातार अमीर होते जा रहे अडानी समूह ने अंबुजा और एसीसी का सीमेंट का कारोबार 81 हजार करोड़ रुपए में खरीदा
- भारत ने पहली बार जीता बैडमिंटन का थॉमस कप, केंद्र सरकार की टीम को एक करोड़ रुपए इनाम देने की घोषणा
- संघ लोक सेवा आयोग ने 50 विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली, ऑनलाइन आवेदन 2 जून रात 11.59 बजे तक
- रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का द्वितीय चरण 12 जून से शुरू होगा
Published on:
16 May 2022 08:56 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
