9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेस्टिव सीजन में मेट्रो बनी लोगों के लिए सहूलियत

जयपुर। मेट्रो की ओर से फेस्टिवल सीजन को भुनाने की भरसक कोशिश की जा रही है। अब मेट्रो स्टेशन तक आने वाले पैसेंजर्स के लिए ट्रेन के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं।वहीं दूसरी तरफ भीड़ भाड़ वाले परकोटे तक पहुंचने के लिए मेट्रो का सफर सहूलियत भरा साबित हो रहा है। मेट्रो प्रशासन ने 13 अक्टूबर से 11 नवम्बर के मध्य का त्योहार स्पेशल टाइम टेबल जारी कर दिया था, जिसके मुताबिक संचालन हो रहा है। इस त्योहार स्पेशल समय सारणी में चांदपोल से मानसरोवर की ओर लास्ट ट्रेन रात 10 बजे चलेगी,जो मानसरोवर को रात 10.25 बजे पहुंचेगी। वहीं मानसरोवर से चांदपोल की ओर लास्ट ट्रेन 9.45 बजे चलकर चांदपोल रात 10.10 बजे पहुंचेगी। दोनो दिशाओं से फस्र्ट ट्रेन पहले की तरह सुबह 6.25 बजे चलेगी। अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक रोहित कुमार सिंह ने बताया कि फेस्टिवल आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Ajay Sharma

Oct 20, 2018

Jaipur metro

Jaipur metro

जयपुर। मेट्रो की ओर से फेस्टिवल सीजन को भुनाने की भरसक कोशिश की जा रही है। अब मेट्रो स्टेशन तक आने वाले पैसेंजर्स के लिए ट्रेन के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं।वहीं दूसरी तरफ भीड़ भाड़ वाले परकोटे तक पहुंचने के लिए मेट्रो का सफर सहूलियत भरा साबित हो रहा है। मेट्रो प्रशासन ने 13 अक्टूबर से 11 नवम्बर के मध्य का त्योहार स्पेशल टाइम टेबल जारी कर दिया था, जिसके मुताबिक संचालन हो रहा है। इस त्योहार स्पेशल समय सारणी में चांदपोल से मानसरोवर की ओर लास्ट ट्रेन रात 10 बजे चलेगी,जो मानसरोवर को रात 10.25 बजे पहुंचेगी। वहीं मानसरोवर से चांदपोल की ओर लास्ट ट्रेन 9.45 बजे चलकर चांदपोल रात 10.10 बजे पहुंचेगी। दोनो दिशाओं से फस्र्ट ट्रेन पहले की तरह सुबह 6.25 बजे चलेगी। अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक रोहित कुमार सिंह ने बताया कि फेस्टिवल आ रहे हैं। इस अवधि में त्योहारों में परकोटे में स्थित बाजारों एवं धार्मिक स्थलों में आवागमन बढ़ जाता है। जयपुर मेट्रो ने इस अवधि में 8 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए हैं। जिससे मेट्रो रोज 170 फेरों से बढ़कर 178 फेरे लगाएगी। महीने भर में कुल 240 अतिरिक्त फेरे चलाएगी।

मानसरोवर से लेकर जयपुर के परकोटे को जोडऩे के लिए मेट्रो बेहद उपयोगी है। इसमें बिना यातायात परेशानी में फंसे हुए सीधे कुछ ही मिनटों में पहुंचा जा सकता है। यही कारण है कि ट्रेफिक से बचने के लिए लोग इन दिनों इसका ज्यादा उपयोग करते हैं। वहीं मेट्रो की ओर से भी यह अपील की गई है कि इसका उपयोग समय बचाने के लिए और सुलभ यात्रा के लिए किया जा सकता है।

मेट्रो में सफर करने वाली संतोष शर्मा पिछले कुछ दिनों में मेट्रो से सफर कर चुकी है। वे कहती हैं कि जौहरी बाजार और खजाने वालों के रास्ते से कपड़े खरीदने जाते हैं। मानसरोवर से जाने में मेट्रो का सफर करते हैं। कार को पार्किंग में खड़ी करते हैं, वहां से मेट्रो से चले जाते हैं। वहीं ज्योति शर्मा कहती हैं कि भाई की शादी की शॉपिंग कर रहे हैं तो मेट्रो से आते हैं और फिर ई रिक्शा से पूरे बाजार में शॉपिंग कर लेते हैं।