
Petrol and Diesel price भारतीय तेल कंपनियों ने 3 जनवरी यानी बुधवार सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। राजस्थान की बात करें तो कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली गिरावट तो वहीं कुछ शहरों में मामूली तेजी दर्ज की गई। प्रदेश में चूरू में आज पेट्रोल और डीजल सबसे ज्यादा सस्ता हुआ है। यहां पेट्रोल 1 रुपए 4 पैसे सस्ता होकर 109.93 तो वहीं डीजल 94 पैसे सस्ता होकर 95.03 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां पेट्रोल 3 पैसे सस्ता होकर 108.45 और डीजल भी 3 पैसे सस्ता होकर 93.69 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
यहां सस्ता तो यहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
बुधवार को प्रदेश के अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चूरू, धौलपुर, डुंगरपुर, जयपुर, जालौर, झालावाड़, जोधपुर, करौली, नागौर, सवाईमाधोपुर, सीकर और सिरोही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली राहत मिली है। वहीं अलवर, बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, दौसा, गंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, झुंझुनूं, कोटा, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद और पाली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली तेजी नजर आई।
जानिए पेट्रोल डीजल की कीमत
अजमेर- 108.19- 93.46
अलवर - 109.26- 94.41
बांसवाड़ा- 110.08- 95.17
बारां- 108.89- 94.08
बाड़मेर- 110.26- 95.34
भरतपुर- 108.35- 93.58
भीलवाड़ा- 108.51- 93.76
बीकानेर- 110.72- 95.75
बूंदी- 108.00- 93.28
चित्तौड़गढ़- 108.43- 93.68
चूरू- 109.93- 95.03
दौसा - 109.12- 94.28
धौलपुर - 108.83- 94.02
डुंगरपुर- 109.64- 94.78
गंगानगर- 113.48- 98.24
हनुमानगढ़- 112.54- 97.39
जयपुर - 108.45- 93.69
जैसलमेर- 110.83- 95.86
जालौर- 109.65- 94.78
झालावाड़- 109.70- 94.81
झुंझुनूं- 110.14- 95.22
जोधपुर - 108.18- 93.46
करौली- 108.53- 93.74
कोटा- 108.69- 93.90
नागौर- 108.78- 93.99
पाली- 109.32- 94.49
प्रतापगढ़- 109.01- 94.21
राजसमंद- 109.38- 94.54
सवाईमाधोपुर - 109.63- 94.74
सीकर- 109.39- 94.54
सिरोही - 109.82- 94.94
टोंक - 109.02- 94.20
उदयपुर - 109.27- 94.44
(नोट- कीमतें प्रति लीटर में...)
हर रोज सुबह तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
Published on:
03 Jan 2024 10:42 am
