10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol and diesel price: पेट्रोल-डीजल के दाम दो दिन बाद फिर बढ़े

सरकारी तेल कंपनियों ( goverment oil companies ) ने एक बार फिर आम आदमी को झटका दिया। तेल कंपनियों ने दो दिन की शांति के बाद एक बार फिर पेट्रोल ( petrol price ) के दाम 37 पैसे प्रति लीटर और डीजल ( diesel price ) के दाम 17 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाए दिए हैं। इस बढ़ोत्तरी के बाद जयपुर में अब पेट्रोल ( petrol ) 108.40 रुपए प्रति लीटर और डीजल ( diesel ) के दाम 99.02 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 15 Jul 2021, 9:06 AM IST

Petrol and diesel price: पेट्रोल-डीजल के दाम दो दिन बाद फिर बढ़े

Petrol and diesel price: पेट्रोल-डीजल के दाम दो दिन बाद फिर बढ़े

जयपुर। सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर आम आदमी को झटका दिया। तेल कंपनियों ने दो दिन की शांति के बाद एक बार फिर पेट्रोल के दाम 37 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम 17 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाए दिए हैं। इस बढ़ोत्तरी के बाद जयपुर में अब पेट्रोल 108.40 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 99.02 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए है। इस बढ़ोतरी के बाद जुलाई माह के 15 दिनों में ही जयपुर में पेट्रोल 2.86 रुपए और डीजल 73 पैसे महंगा हो चुकाहैं। तेल कंपनियों ने इस साल 66 बार में पेट्रोल के दाम 19.83 रुपए और 63 बार में डीजल 18.71 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए है। श्रीगंगानगर में अब डीजल 103.15 रुपए और पेट्रोल 112.90 रुपए प्रति लीटर हो चुका है। जिले के रूप में पूरे देश में ये पेट्रोल और डीजल के सबसे अधिक भाव हैं। आपकों बता दें कि तेल कंपनियों ने इस साल 5 बार में पेट्रोल के दाम 95 पैसे घटाए भी हैं और पांच बार में डीजल के दाम 92 पैसे कम किए है।
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल
दिल्ली में पेट्रोल के दाम 101.54 रुपए व डीजल के दाम ८9.87 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 107.54 रुपए व डीजल के दाम 97.45 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 101.74 रुपए और डीजल 93.02 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.23 रुपए और डीजल के दाम 94.39 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।