7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पायलट ने की लोकसभा चुनाव में युवाओं को टिकट देने की वकालत

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा को जनता का रेस्पांस मिल रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rahul Singh

•

Updated: 18 Jan 2024, 7:51 PM IST

Sachin Pilot

Sachin Pilot

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा को जनता का रेस्पांस मिल रहा है। यात्रा देश के साथ साथ कांग्रेसियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

प्रदेश कांग्रेस के वॉर रूम में गुरूवार को पार्टी की अलग अलग बैठकें हुई। बैठकों में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी काे लेकर दिन भर मंथन चला। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पायलट ने कहा कि इंडिया अलायंस के नेताओं के साथ हमारी बैठक जारी है और जल्द सीटों के बंटवारे पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। आज हमने प्रदेश चुनाव समिति की बैठक की है, इसमें मैंने सुझाव दिया है कि ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को मौक़ा दिया जाए, प्रदेश में जल्द हमारे नेता जाएंगे और दौरा करेंगे। हम बेहतर घोषणा पत्र बनाएंगे। पायलट ने कहा कि बीजेपी ने 10 साल में जो वादे किए उनमें किसी में वह सफल नहीं हुए और अब बीजेपी से लोगों का विश्वास डगमगा रहा है।