6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
पायलट ने राजस्थान गौरव यात्रा पर मुख्यमंत्री से मांगा स्पष्टीकरण
Play video

पायलट ने राजस्थान गौरव यात्रा पर मुख्यमंत्री से मांगा स्पष्टीकरण

सीएम बताएं क्या औचित्य था इस यात्रा का, टैक्स पेयर्स का पैसा राजनीतिक यात्रा में खर्च किया जा रहा
Google source verification

जयपुर. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने राजस्थान गौरव यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से स्पष्टीकरण मांगा है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पायलट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि क्या औचित्य है इस यात्रा का। पायलट ने कहा, हमने पहले भी सवाल उठाया था कि यह यात्रा पूरी तरह राजनीतिक है इसे लेकर सरकारी आदेश क्यों निकाले गए हैं। टैक्सपेयर्स का पैसा मुख्यमंत्री अपनी यात्रा पर खर्च कर रही हैं। इस यात्रा पर बड़ा सवाल उठा है कि इसमें पब्लिक फंड का दुरुपयोग किया जा रहा है।

 

पायलट ने कहा, मुझे खुशी है कि हाईकोर्ट ने नोटिस दिया है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को और इस पूरी यात्रा पर सवाल उठाए हैं। हमें मालूम पड़ा है कि उस सरकारी आदेश को विड्रॉ कर लिया गया है, जिसमें सरकारी ऑफिसर्स की ड्यूटी यात्रा में लगाई गई थी। मेरा यही सवाल है कि जब यह यात्रा बीजेपी की है तो इसकी सारी व्यवस्थाएं सरकारी खर्चे पर क्यों की जा रही हैं।

 

किया आठवां सवाल
इस दौरान पायलट ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से आठवां सवाल भी किया। पायलट ने पूछा, क्या 15 लाख रोजगार देने का वादा चुनावी जुमला था। पायलट ने कहा कि युवाओं बेरोजगारों और संविदा कर्मियों से की गई वादा खिलाफ ी के लिए मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़