29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी 31 को राजस्थान में, लोगों को बताएंगे सरकार की उपलब्धियां

पीएम नरेंद्र मोदी अजमेर में करेंगे जनसभा। बताएंगे अपनी सरकार की उपलब्धियां।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 26 May 2016, 7:19 AM IST

modi

Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मई को अजमेर आएंगे। वे यहां केन्द्र सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जिला प्रशासन, पुलिस, खुफिया पुलिस और भाजपा ने मोदी की अजमेर यात्रा का संकेत मिलते ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला प्रशासन को शाम प्रधानमंत्री मोदी के 31 मई को अजमेर आने की सूचना मिलने के बाद कलक्टर गौरव गोयल ने प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की। इसमें मोदी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग, यात्रा के मार्ग में सुरक्षा, सभा स्थल, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री मोदी की सभा पटेल मैदान या आजाद पार्क में कराने पर विचार किया गया। कलक्टर पुलिस एवं खुफिया विभाग के अधिकारियों के साथ शहर का दौरा करेंगे। उधर, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी अजमेर आएंगे, वे प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित अजमेर यात्रा में जनसभा के स्थान का चयन, जनसभा में भीड़ जुटाने, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं पर जिला प्रशासन, जिले के दोनों मंत्रियों, विधायकों और भाजपा पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे। प्रत्येक विधायक को उनके विधानसभा क्षेत्र से जनता को सभा में लाने का लक्ष्य दिया जाएगा। अजमेर के अलावा नागौर, टोंक, भीलवाड़ा, पाली, चित्तौडग़ढ़ और राजसमंद से भी लोगों को सभा में लाने का लक्ष्य दिया जाएगा।

दरगाह और पुष्कर भी जा सकते हैं मोदी

प्रधानमंत्री मोदी की अजमेर यात्रा का अधिकृत कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। लेकिन प्रशासनिक हल्कों और भाजपाइयों में मोदी के दरगाह और पुष्कर जाने की भी संभावना जताई जा रही है। प्रशासन दोनों जगह पर भी यात्रा की तैयारियों की व्यवस्था करेगा।

सभा देहात में कराने का प्रयास

देहात भाजपा अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत सहित देहात के विधायकों ने प्रधानमंत्री मोदी की सभा अजमेर देहात के किसी स्थान पर कराने का प्रयास किया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा के बाद इस पर निर्णय करेंगे।