27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
सिक्किम को मिली सौगात, देश का 100वां एयरपोर्ट कई मायनों में है खास
Play video

सिक्किम को मिली सौगात, देश का 100वां एयरपोर्ट कई मायनों में है खास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम को आज पहले एयरपोर्ट की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री एयरपोर्ट का शुभारंभ करने के लिए एक दिन पहले ही सिक्किम पहुंच चुके हैं जहां सेना के हेलीपैड पर राज्य के मु्ख्यमंत्री पवन चामलिंग और राज्यपाल गंगा प्रसाद ने उनका स्वागत किया। राजधानी गंगटोक से 30 किलोमीटर दूर पाकयोंग में 9 साल की अथक मेहनत से बना यह एयरपोर्ट कई मायनों में खास है और इंजीनियरिंग का नायाब नमूना माना जा रहा है। पीएम मोदी इस हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद पाकयोंग के ही सेंट जेवियर्स स्कूल में लोगों को संबोधित करेंगे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 24 Sep 2018, 1:51 PM IST

क्यों खास है सिक्किम का यह पहला एयरपोर्ट

1. सिक्किम में बना यह एयरपोर्ट पहाड़ों के बीच चोटी पर बनाया गया है जो राज्य का पहला एयरपोर्ट है और इसे बनाने में 9 साल का वक्त लगा है.

2. यह एयरपोर्ट करीब 206 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है और इसे बनाने में 605.59 करोड़ रुपये की लागत आई है.

3. इस एयरपोर्ट का इंजिनियरिंग का भी नायाब नमूना बताया जा रहा है क्योंकि यहां कि मिट्टी में एयरपोर्ट की जरूरतों के हिसाब से बदलाव किए गए हैं और साथ ही स्टेबलाइजेशन तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है.

4.सिक्किम में यह पहला एयरपोर्ट है और इससे पहले हवाई सेवा के लिए उसे पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट पर निर्भर रहना पड़ता था.

5.इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजना उड़ान (उड़े देश का हर नागरिक) योजना के तहत भी हवाई सेवा के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। सरकार ने यहां हवाई टिकट का दाम 2600 रुपये तय किया है।

6. पड़ोसी देश चीन की हरकतों को देखते हुए भी इस एयरपोर्ट को काफी अहम माना जा रहा है। यह एयरपोर्ट चीन की सीमा से सिर्फ 60 किलोमीटर दूर है।

अक्टूबर से एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट पाकयोंग से कोलकाता और गुवाहाटी के लिए हवाई सेवा शुरू करेगी। ऐसी भी संभावना है कि पाकयोंग एयरपोर्ट को भूटान, नेपाल और थाइलैंड से भी जोड़ा जा सकता है।