4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां की पुलिस का पीछा कर रहे चाेर…..भागती फिर रही पुलिस

यहां की पुलिस का पीछा कर रहे चाेर.....नाकाम पुलिस जुटी अपनी खाल बचाने में
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

RAJESH MEENA

May 30, 2018

बंत बीवतप

यहां की पुलिस का पीछा कर रहे चाेर.....भागती फिर रही पुलिस

चोर कर रहे कमिश्नरेट पुलिस का पीछा चोरों ने पंद्रह दिन में पुलिस की दूसरी टवेरा कार की चोरी

जयपुर। पुलिस हमेशा चोरों के पीछे लगी रहती है लेकिन इस बार चोर हमारी कमिश्नरेट पुलिस के पीछे लग गए है। कमिश्नरेट पुलिस की सुस्ती का लाभ उठाकर चोरों ने इस माह में दूसरी बार पुलिस के वाहन को निशाना बनाया है। पुलिस आईबी आईजी केसी मीणा की सीएस के बंगले के बाहर से टवेरा कार चोरी कर पहले ही पुलिस को चुनौती दे चुके है।

आईबी आईजी की कार बरामद करने में नाकाम साबित कमिश्नरेट पुलिस को चोरों ने उसका असली आईना दिखा दिया गया है। आज सुबह चोर एसीबी में तैनात डिप्टी डायरेक्टर रेवेन्यू की टवेरा कार को लालकोठी सब्जी मंडी से चोरी कर ले गए। घटना की सूचना के बाद बजाज नगर थाना पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। अब पुलिस इस मामले में घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस के अनुसार आज सुबह चालक विद्याधर एसीबी से टवेरा कार लेकर डिप्टी डायरेक्टर रेवेन्यू उम्मेदसिंह के सीकर रोड झोटवाडा स्थित बंगले पर जा रहा था इसी दौरान वह लालकोठी सब्जी मंडी में एसीबी की मैस के लिए सब्जी लेने रूका था। जब वह सब्जी लेकर वापस लौटा तो उसे टवेरा गायब मिली। इस पर उसने पुलिस व उच्च अधिकारियों को सूचना दी। सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

चोरों ने पहले जयपुर कमिश्नरेट के साउथ जिले को चुनौती दी थी अब ईस्ट जिले की पुलिस की गहरी निंद्रा को तोडऩे का प्रयास किया है। नहीं लगा आईबी आईजी का कार का सुराग घटना १५ मई मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे सीएस के बंगले के बाहर खड़ी आईबी आईजी केसी मीणा की कार चोरी हो गई। सीसीटीवी में कार अंबेडकर सर्किल के पास से गुजरने के फुटेज मिले हैं। चोर कार को सर्किल से विधानसभा की तरफ लेकर गए। इस संबंध में आईजी केसी मीणा के ड्राइवर विनोद ने मोतीडूंगरी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो सप्ताह का समय गुजर जाने के बाद भी आईबी आईजी की कार का सुराग नहीं लग पाया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग