1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में पुलिसकर्मी को मारी गोली, मचा हड़कंप, बदमाशों को पकड़ने गई थी टीम

बदमाशों को पकड़ने के लिए गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। आज सुबह बदमाशों को पकड़ने के लिए गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसकी वजह से गोली लगने के कारण एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। मामला बारां जिले के सीसवाली थाना इलाके का है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से घायल पुलिसकर्मी को कोटा रैफर किया गया है। जहां घायल पुलिसकर्मी का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें

थाने में से पुलिस की जीप को चुरा ले गया युवक, फिर दौड़े पुलिसकर्मी और मच गया हड़कंप

इधर पुलिसकर्मी पर फायरिंग के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी व अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे है। वहीं चार बदमाशों को पुलिस ने खेतों में से दबोच लिया है।

यह भी पढ़ें

जयपुर में महिला के साथ गंदा काम, पहले पुलिस के पास गई, फिर अस्पताल आई पीड़िता तो मच गया हड़कंप… 

बता दें कि महुआ गांव के एक परिवार की ओर से दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आरोपी को कल देर रात को पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान आरोपी परिवार के सदस्यों ने पुलिस पर लाठियों से हमला किया। इसके बाद पुलिस वापस लौट आई और आज सुबह फिर पुलिस जाप्ते के साथ बदमाशों को पकड़ने पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी पोखाराम के पांव में गोली लगने से घायल हो गया।