
बरवास . कस्बे स्थित पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय का का मंगलवार को टोंक जिला शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा ने औचक निरीक्षण किया [ शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा प्रातः काल प्रार्थना समय ही विद्यालय पहुंच गए । जब वो विद्यालय पहुंचे तब तेज बारिश हो रही थी । ऐस स्थिति में उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाएं देखी । उन्होंने प्रार्थना सभा, कक्षा कक्ष, पुस्तकालय, प्रयोगशाला , उपस्थिति पंजिका सहित विद्यालय का निरीक्षण किया । उन्होंने अध्यापकों कर्मचारियों की मिटिंग भी ली एवं अध्यापकों को राष्ट्र निर्माता बताकर ईमानदारी से अपना शिक्षण कार्य करने के लिए कहा । उन्होंने कहा कि अध्यापक इस तरह विद्यार्थियों को तैयार करें की जब वो समाज में नागरिक की भूमिका निभाएं तो समाज को विकास की गति दे सके । उन्होंने विद्यालय की भौतिक सुविधा, स्वच्छता, के साथ विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की भी जांच की '
Updated on:
26 Aug 2026 06:01 am
Published on:
26 Aug 2026 06:01 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
