
मालवीय नगर डी-ब्लॉक स्थित कैफे में शुक्रवार शाम दो युवकों ने बर्गर के रुपए मांगने पर कैशियर पर पिस्टल तानकर ट्रिगर दबा दिया। पिस्टल में या तो गोली नहीं थी या गोली मिस हो गई। इससे बड़ा हादसा होते रह गया। पिस्टल लहराते युवक को देखकर रेस्टोरेंट में भगदड़ मच गई। पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन दोनों हाथ नहीं आए। मॉडल टाउन निवासी सुरेश कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि कैफे के बाहर बाइक खड़ी करके दो युवक डिलीवरी काउंटर पर पहुंचे और बर्गर देने को कहा।
रुपए मांगे तो दोनों युवक भड़क गए। तभी एक युवक ने पिस्टल निकाली और हवा में लहराने लगा। पिस्टल लहराता हुआ युवक कैश काउंटर पर पहुंचा। कैश काउंटर पर बैठे बड़े भाई चंद्र प्रकाश की कनपटी पर पिस्टल लगा दी। युवकों ने कैश काउंटर लूटने का प्रयास किया। आरोपितों को पकडऩे के लिए कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाई तो उन्होंने पिस्टल का ट्रिगर दबा दिया। गनीमत रही कि पिस्टल से गोली नहीं चली। भीड़ को धक्का देकर दोनों युवक रेस्टोरेंट से बाहर आए और बाइक लेकर भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी देखा तो उसमें युवक पिस्टल लहराने के साथ दो बार ट्रिगर दबाते भी दिख रहा है।
दो जगह आग, कैफे से लोगों को निकाला
जयपुर ञ्च पत्रिका. राजधानी में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट के कारण दो स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। राजापार्क स्थित गोविंद मार्ग पर बिल्डिंग के बेसमेंट में शाम ६ बजे आग लग गई। बेसमेंट में कैफे संचालित है। धुएं से बिल्डिंग में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और दो दमकलों की सहायता से आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा है। बिजली का लोड कम होने के बाद भी निर्माण सामग्री ले जाने के लिए लिफ्ट लगाई गई। आग लगने से बेसमेंट में कैफे का कुछ सामान जल गया।
प्रॉपर्टी कार्यालय हुआ जलकर खाक
जवाहर सर्किल थाना इलाके में सिद्धार्थ नगर सी-ब्लॉक के पास सुबह प्रॉपटी कारोबारी के कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। एक दमकल ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से ऑफिस का फर्नीचर राख हो गया।
Updated on:
16 Sept 2017 11:01 am
Published on:
16 Sept 2017 10:50 am
