7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब निस्तारण की कार्यवाही, खनिजाें की नीलामी शुरू

राज्य में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ चलाए गए राज्यव्यापी संयुक्त अभियान में जप्त खनिजों के निस्तारण की कार्यवाही में तेजी लाई गई हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rahul Singh

•

Updated: 10 Feb 2024, 7:39 PM IST

बागेश्वर में अवैध खनन पाए जाने पर करवाई 2 माइंस सीज

बागेश्वर में अवैध खनन पाए जाने पर करवाई 2 माइंस सीज

राज्य में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ चलाए गए राज्यव्यापी संयुक्त अभियान में जप्त खनिजों के निस्तारण की कार्यवाही में तेजी लाई गई हैं। खान सचिव आनन्दी ने बताया कि समूचे प्रदेश में करीब ढ़ाई लाख मैट्रिक टन खनिज जप्त किए थे। जब्त खनिजों के खुर्द-बुर्द होने या चोरी होने की आशंका को देखते हुए फील्ड अधिकारियों ने नीलामी और राशि वसूली की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

खान सचिव आनन्दी ने बताया कि विभिन्न प्रकरणों में शास्ति राशि की वसूली की जा रही है। अधिकतर प्रकरण बजरी, मेसेनरी स्टोन, ग्रिट, चाइना क्ले, ग्रेनाइट, मुर्रम, ईंट मिट्टी, सिलिका सेंड, जिप्सम, फैलपार, क्वार्टज, लाईम स्टोन, सोप स्टोन, मार्बल खण्डा आदि के हैं। जप्त खनिजों के निस्तारण के आवश्यक निर्देशों के साथ ही मुख्यालय स्तर पर निस्तारण प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है। कई स्थानों पर जहां एक और नीलामी की प्रक्रिया आरंभ हो गई हैं वहीं अनेक स्थानों पर राशि की वसूली होने से प्रकरणों का निस्तारण हो रहा है।

गौरतलब है कि अभियान के दौरान अवैध वाहनों के साथ ही खनिजों की अवैध भण्डारण पर भी सख्ती से कार्रवाई करते हुए जब्त किया गया और अधिकांश प्रकरणों में जब्त सामग्री की संबंधित थानों को सुपुर्दगी की गई।