8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

गौ तस्करी के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल का राज्य भर में प्रदर्शन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

Google source verification

जयपुर। विश्व हिंदु परिषद और बजरंग दल ने सोमवार को राज्य भर में गौ तस्करी के विरोध में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टरों को ज्ञापन दिया। राजधानी में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

 

ज्ञापन में बताया गया कि अलवर जिले में आए दिन गौवध की घटनाएं हो रही है और गौमांस बेचा जा रहा है, आए दिन गौ तस्करी की घटनाएं सामने आ रही है। ये सब प्रशासन की अनदेखी के कारण हो रहा है। यदि कोई इसकी सूचना देता है तो पुलिस उसे ही परेशान करने लग जाती है। रामगढ़ तहसील के ग्राम ललावंडी में भी निर्दोष हिंदुओं को फंसाया गया है, जबकि गौ तस्कर की मौत पुलिस कस्टडी में हुई है।

 

गोविन्दगढ पुलिस थाना क्षेत्र में भी पिछले दिनों गौमांस और गायों की खालें पुलिस ने बरामद की है। अलवर और भरतपुर जिलों में आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती है। प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में बने कानूनों का पालन नहीं करते। ऐसे मामलों में जागरुक युवक कोई सूचना देते हैं और पुलिस व प्रशासन को ऐसे युवकों के विरुद्ध झूठे मुकदमे दर्ज करवाने पर रोक लगाई जाए।