गोपालपुरा बायपास और उससे सटी 10 बी स्कीम में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों की इतनी भरमार हो रही है कि लोगों को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है। स्थानीय विकास समिति ने जेडीसी, नगर निगम आयुक्त व महापौर को कानूनी नोटिस भेजा है। यहां अवैध तरीके से चल रहे कोचिंग संस्थान, हॉस्टल, लाइब्रेरी, जिम व अन्य गतिविधियों के कारण लोगों का रहना दूभर हो रहा है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं, कई मामले दर्ज कराए जा चुके हैं।