scriptBJP ने गुजरात में ऐसा क्या भ्रष्टाचार किया कि पूरी सरकार ही बदलनी पड़ गई: रघु शर्मा | Raghu Sharma's attack | Patrika News

BJP ने गुजरात में ऐसा क्या भ्रष्टाचार किया कि पूरी सरकार ही बदलनी पड़ गई: रघु शर्मा

locationजयपुरPublished: Oct 09, 2021 01:19:21 pm

Submitted by:

rahul

गुजरात कांग्रेस के नए प्रभारी और प्रदेश के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने आज पीएम नरेन्द्र मोदी और अमित शाह पर जोरदार हमला बोला। गुजरात जाने से पहले अपने निवास पर मीडिया से बातचीत में शर्मा ने कहा कि गुजरात सरकार ने ऐसा क्या भ्रष्टाचार किया था जो वहां पूरी सरकार ही बदलनी पड़ी।

jaipur

Raghu Sharma’s attack: भाजपा ने गुजरात में ऐसा क्या भ्रष्टाचार किया कि पूरी सरकार ही बदलनी पड़ गई

राहुल सिंह

जयपुर। गुजरात कांग्रेस के नए प्रभारी और प्रदेश के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने आज पीएम नरेन्द्र मोदी और अमित शाह पर जोरदार हमला बोला। गुजरात जाने से पहले अपने निवास पर मीडिया से बातचीत में शर्मा ने कहा कि गुजरात सरकार ने ऐसा क्या भ्रष्टाचार किया था जो वहां पूरी सरकार ही बदलनी पड़ी। सीएम के साथ साथ डिप्टी सीएम और नए मंत्री बनाए गए और पुरानों को घर भेज दिया। शर्मा ने कहा कि जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा से ये जवाब मांगेंगी और कांग्रेस भी इसे मुद्दा बनाएगी।
तीन दिन का दौरा, नेताओं से मिलूंगा— गुजरात प्रभारी बनने के बाद पहली बार शर्मा ने कहा कि मेरा वहां का तीन दिन का दौरा है। इस दौरान वहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और अग्रिम संगठनों के नेताओं से मुलाकात करूंगा और आने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरा प्लान तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास 65 विधायक है। हमारे 18 विधायकों को भाजपा ने तोड़ लिया। उनके इस्तीफे कराकर दुबारा चुनाव करा लिए। गुजरात की जनता सब देख रही है और इन्हें सबक सिखाएगी।
विकास तो हैं ही नहीं— शर्मा ने कहा कि गुजरात में विकास के नाम पर ढोंग किया जाता है और सरकार झूठा प्रचार करती है। यदि विकास होता तो पूरी सरकार के चेहरों को यूं बदलना नहीं पड़ता। भाजपा सिर्फ बातें करती है और उसका प्रचार करती है। उनके दावों में कोई दम नहीं है और जनता भी इस सच्चाई को जान गई है। पिछले चुनाव में कांग्रेस बहुत कम अंतर से हारी थी और अब इसकी भरपाई कर दी जाएगी।
हिन्दुत्व का ठेका सिर्फ भाजपा के पास हैं क्या— शर्मा ने कहा कि भाजपा हिन्दुत्व को मुद्दा बनाती है। राजनीति में धर्म का सहारा लेती आई है। क्या भाजपा ने हिन्दुत्व का ठेका ले रखा है। कांग्रेस नीतियों— कार्यक्रमों के आधार पर वोट मांगती है। भाजपा में यदि दम है तो वो अपनी सरकार के काम और नीतियों के आधार पर वोट मांगकर दिखाए। भाजपा सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है और अब ये चलने वाला नहीं है।
मंत्री पद की चिंता नहीं- शर्मा ने एक सवाल के जवाब में ये भी कहा कि वे एक साधारण कार्यकर्ता रहे है। पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसे पूरा करूंगा। मंत्री पद जरूरी नहीं है। संगठन जरूरी है। मंत्रिमंडल विस्तार का क्षेत्राधिकार सीएम अशोक गहलोत का है।
सत्ता में लाने की चुनौती—
शर्मा प्रभारी बनने के बाद पहली बार गुजरात दौरे पर गए है और वे दोपहर में विमान से रवाना हुए। कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा को गुजरात की प्रभारी बनाया है। गुजरात के प्रभारी के तौर पर शर्मा वहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे और कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए मंथन करेंगे। शर्मा के सामने गुजरात में कांग्रेस को सत्ता में लाने की चुनौती रहेगी। कांग्रेस वहां पर 20 साल से सत्ता से बाहर है और गुजरात पीएम नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का गढ़ माना जाता है और अभी तक काफी सालों से ये अभेद्य रहा है। ऐसे में रघु शर्मा और कांग्रेस के सामने ये बड़ी चुनौती हैं कि वे साल भर बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को राज दिला सके। शर्मा ने यह स्वीकार भी किया कि 26 साल पहले कांग्रेस वहां चुनाव जीती थी लेकिन अब उन्हें विश्वास हैं कि हम फिर सत्ता में आएंगे।शर्मा ने यह भी कहा कि जनता गढ़ बनाती भी है और तोड़ती भी है। ऐसे में भाजपा को कोई गलतफहमी नहीं रखनी चाहिए।
2017 में गहलोत ने संभाला था मोर्चा— 2017 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात का प्रभारी बनाया था और उस वक्त के चुनावों में कांग्रेस ने भाजपा के सामने कड़ी चुनौती पेश की थी और अच्छी सीटें जीती थी। आलाकमान ने अब रघु शर्मा को ये जिम्मेदारी सौंपी है। अब रघु शर्मा अपने अभियान की शुरुआत कर रहे है। पिछले दिनों डॉ रघु शर्मा दिल्ली गए थे और उनकी के सी वेणुगोपाल और अन्य नेताओं से मुलाकात भी हुई थी। माना जा रहा हैं कि इस दौरान उन्हें ये जिम्मेदारी के संकेत दे दिए गए थे। रघु शर्मा गहलोत कैंप के माने जाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो