
जयपुर। 2015 की आईएएस टॉपर टीना डाबी और सेकंड रैंक हासिल करने वाले अतहर आमिर दोनों अब एक दूसरे के हमसफर बन गए हैं। कोर्ट मैरिज के बाद अब दोनों कश्मीर के पहलगाम में शादी के बंधन में बंध गए हैं। शनिवार को दोनों परिवार के लोगों और सगे संबंधियों के बीच टीना और अतहर ने शादी रचाई। 24 वर्षीय टीना डाबी दिल्ली की रहने वाली हैं जबकि आमिर कश्मीर के रहने वाले हैं। 22 साल की उम्र में आईएएस टॉपर बनने वाली टीना इस समय राजस्थान कैडर ऑफिसर हैं। इनकी पोस्टिंग अजमेर में है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने टीना डाबी और आमिर उल शफी को शादी की बधाई दी है। राहुल ने ट्वीट कर दोनों को शादी की बधाई दी। राहुल ने लिखा ‘आईएएस टॉपर टीना डाबी और अमिर उल शफी को शादी की बधाई। हमें उम्मीद है कि आपका प्रेम सांप्रदायिक नफरत और असहिष्णुता के दौर में सभी युवा भारतीयों के लिए प्रेरणा बनेगा।‘
14 अप्रैल को मनेगा जश्न
टीना और अतहर आमिर उल शफी ने 20 मार्च को ही जयपुर में कोर्ट मैरिज कर ली थी। अब वे रिसेप्शन दे रहे हैं। इसका खुलासा खुद टीना डाबी ने किया है। टीना डाबी ने एक ञ्जङ्खश्वश्वञ्ज कर कहा कि मैं अतहर और मैंने 20 मार्च को जयपुर में कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन के सामने शादी कर ली थी। हमने शादी को 2 बार सेलिब्रेट करने का फैसला किया, जिसमें पहला कश्मीर और दूसरा दिल्ली में करने का निर्णय लिया गया। कश्मीर में हाल ही में शादी को सेबिब्रेट किया गया, जबकि दिल्ली में 14 अप्रैल को जश्न मनेगा।
कश्मीर में हाल ही में शादी को सेबिब्रेट किया गया, जबकि दिल्ली में जश्न मनेगा। टीना डाबी और अतहर आमिर उल शफी दोनों ने 2015 मे यूपीएससी परीक्षा में पहला वा दूसरा स्थान हासिल किया था। शादी के बाद ढ्ढ्रस् टीना को अपने गांव ले गए आईएएस आमिर, भाभी की एक झलक पाने को बेताब दिखे युवा कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले अतहर और दिल्ली की टीना की ट्रेनिंग के दौरान मुलाकात हुई थी, जिसके बाद से वे रिलेशनशिप में थे। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे के साथ कई फोटोज शेयर करते रहते थे।
फिलहाल टीना डाबी अभी सहायक कलेक्टर और कार्यकारी मैजिस्ट्रेट (प्रशिक्षण के तहत), अजमेर और अतहर आमिर उल शफी खान सहायक कलेक्टर और कार्यकारी मजिस्ट्रेट (प्रशिक्षण के तहत), जयपुर के पद पर राजस्थान में तैनात हैं। ना और अतहर की शादी समारोह का आयोजन शनिवार और रविवार को मुस्लिम मान्यता अनुसार अनंतनाग के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पहलगाम में हुआ। शादी समारोह बेहद निजी था, जिसमें सिर्फ टीना और अतहर के परिवार के लोग शामिल हुए।
Published on:
10 Apr 2018 04:45 pm
