
जयपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को जयपुर से आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। प्रदेश कांग्रेस ने राहुल ने रोड़ शो के जरिए अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया। इस दौरान प्रदेश के हजारों कार्यकर्ता जयपुर में जमा हुए। सांगानेर एयरपोर्ट से शुरू हुए रोड़ शो में राहुल गांधी ज्यादातर समय बस से ही कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते रहे। लेकिन जेएलएन मार्ग पर वल्र्ड ट्रेड पार्क से पहले महिलाओं के समूह को देखकर राहुल बस से उतर गए और उनका अभिवादन किया।
राहुल बस से उतर कर महिलाओं से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उत्साहित भीड़ ने राहुल को घेर लिया। हर कोई उनके करीब जाने की कोशिश में लगा रहा, हालांकि पुलिसकर्मियों ने जैसे तैसे राहुल को वापस बस में बैठाया। इस दौरान वहां जर्मा कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहे। राहुल का रोड़ शो इसके बाद जेएलएन से टोंक रोड़ की तरफ मुड़ गया।