
फाइल फोटो पत्रिका
Railway : रेलवे का बड़ा अलर्ट। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद रेलखंड के बीच एक पुल पर तकनीकी कार्य के कारण 22 नवंबर से दो दिन का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस ब्लॉक के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे जोन की दस ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 22 नवंबर को दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस, साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस, काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस, प्रयागराज-भिवानी एक्सप्रेस, वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस और कामाया-जोधपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग-दिल्ली कैंट-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद होकर चलेंगी। मार्ग परिवर्तन के दौरान ये ट्रेनें दिल्ली और दिल्ली शाहदरा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेंगी।
पूर्वी तटीय रेलवे के दुर्गापुर स्टेशन पर तकनीकी कार्य के चलते सियालदह-बीकानेर ट्रेन का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सियालदह-बीकानेर ट्रेन 23 नंवबर को सियालदह से अपने निर्धारित समय से एक घंटे 20 मिनट की देरी से रवाना होगी।
Updated on:
17 Nov 2025 08:31 am
Published on:
17 Nov 2025 08:31 am
