
File Photo
Railways Gift : रेलवे का राजस्थान की जनता को स्पेशल ट्रेन का बड़ा तोहफा। यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने मंगलवार से मुंबई सेंट्रल और भिवानी के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया है। यह ट्रेन जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन से होकर जाएगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन 3 से 17 दिसंबर तक (05 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 10.30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1 बजे भिवानी पहुंचेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि वहीं, भिवानी से मुंबई सेंट्रल के बीच स्पेशल ट्रेन 4 से 18 दिसंबर तक (05 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार और शनिवार को दोपहर 2.45 बजे भिवानी से रवाना होकर अगले दिन शाम 4.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
इस ट्रेन का रूट बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, उधना, भरूच, वडोदरा, रतलाम, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जिससे यात्रियों को यात्रा में और सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर और एसी 3-टियर क्लास कोच शामिल हैं।
Updated on:
4 Dec 2024, 12:06 PM IST
Published on:
4 Dec 2024, 12:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.