
rain effect
जयपुर/चूरू/हिण्डौन
प्रदेश में जहां भीषण गर्मी से बरसात आने के बाद जहां राहत मिली है वहीं लोगो के साथ बरसात आने से कई जगह हादसे भी हुए हैं। कहीं बारिश और तेज हवा आने से दीवार गिर गई तो, कहीं बिजली का तार गिरने से मौत हो गई।
चूरू शहर के रतनगढ़ में स्टेशन रोड पर राजकीय चिकित्सालय के आगे भरे बरसाती पानी में शनिवार की रात करीब 8 बजे करंट आ जाने से एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय चिकित्सालय के आगे एकत्रित बरसाती पानी में खड़े बिजली के पोल में विद्युत करंट दौड़ जाने से राह चल रही एक वृद्ध महिला में करंट आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान रतनगढ के होली धोरा निवासी 60 वर्षीय सलमा पत्नी सदीक काजी के रूप में हुई है। महिला उक्त पानी में तड़पती रही लेकिन कोई भी पानी में करन्ट के भय के कारण पानी में नहीं उतरा। आसपास के लोगों ने विद्युत विभाग में फोन कर विद्युत सप्लाई बंद करवाई। सप्लाई बन्द होने के बाद लोग एकत्रित पानी में उतरे तब तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी। करीब आधा घण्टे बाद घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया।
हिण्डौन में अंधड़ से दीवार ढहने से महिला की मौत
वहीं प्रदेश के हिण्डौनसिटी में भी तेज अंधड़ के प्रकोप से एक मौत हो गई। दिन में भीषण गर्मी के बाद शनिवार शाम हल्की बारिश के साथ आए अंधड़ ने क्षेत्र में तबाही मचा दी। कई स्थानों पर पेड़ व बिजली के पोल जमीदोंज हो गए, वहीं शहर के कृष्णा कॉलोनी में एक मकान की दीवार ढहकर मां-बेटी पर आ गिरी। दीवार के मलबे में दबने से मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजनों ने उन्हें राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां मृतका के शव को मोर्चरी में रखवाया। जबकि उसकी पुत्री को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया।
Published on:
10 Jun 2018 12:57 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
