6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में मिले अच्छी बारिश के संकेत, पूर्व से ईशान की ओर गया ध्वज, वृहद सम्राट यंत्र से हुआ परीक्षण

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Jul 29, 2018

rain

rain

जयपुर।

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश के बाद इन दिनों बारिश का दौर थम गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में मौसम एक बार फिर सक्रिय होगा और बारिश होगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 4-5 दिनों में प्रदेश में मौसम विभाग ने मानसून सक्रिय होने की बता कही है। वहीं वायु परीक्षण के दौरान हवा का रुख पूर्व दिशा से ईशान की ओर रहा इस दौरान राजस्थान में अच्छी बारिश के संकेत भी मिले है।

विश्व धरोहर स्मारक ज्योषित यंत्रालय (जंतर-मंतर) की वृहद सम्राट यंत्र पर वायु परीक्षण के दौरान हवा का रुख पूर्व दिशा से ईशान की ओर रहा। अषाढ मास की पूर्णिमा को सूर्यास्त के समय हवा का रुख इस ओर बहने से भरपूर बारिश के संकेत मिले। इससे पहले वायु परीक्षण में पहुंचे विद्वतजनों ने पारम्परिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चारण के साथ ध्वज का पूजन किया। शाम 8 बजकर 14 मिनट पर वृहद सम्राट यंत्र पर ध्वजा फहराया। करीब 15 मिनट तक ध्वजा को यंत्र पर फहराने के बाद नीचे लाया गया।

हवा के रुख, ग्रह और नक्षत्रों की स्थितियों के अनुसार सभी से आने वाले माह में अच्छी बारिश की संभावना जताई। अंतर्राष्ट्रीय वास्तु अकादमी के अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि वायु परीक्षण में अच्छी बारिश के संकेत मिले हैं। जयपुर और 100 किमी की परिधिा में अच्छी बारिश होने की संभावना है। खाद्यान्न उत्पादन में कोई कमी नहीं रहेगी।

अगस्त के अंतिम सप्ताह और सितम्बर के प्रथम सप्ताह में तेज बारिश होने और इससे नुकसान की भी संभावना है। जंतर मंतर स्मारक की अधीक्षक शशिप्रभा स्वामी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। साइंस पार्क में भी हुआ वायु परीक्षण जयपुर. साइंस पार्क में पहली बार वायु परीक्षण किया गया। ज्योतिषियों ने वायु परीक्षण कर वर्षा का पूर्वानुमान लगाया।

आद्र्रा प्रवेश कालीन ग्रह गति के अनुसार इस वर्ष राजस्थान में प्राकृतिक प्रकोप नुकसान देगा। 29 और 30 जुलाई को श्रेष्ठ वर्षा, अगस्त, 4, 14, 15, 17, 20, 30 , 31 सितंबर, 4, 9, 10, 14, 17, 26, 27 अक्टूबर में मरुदगण वर्षा में सहयोग करेंगे। नवंबर में राजस्थान में खंडवृष्टि, शीतलहर श्रेष्ठ बनेगी। दिसंबर में श्रेष्ठ शीतलहर रहने की संभावना है। हालांकि अतिवृष्टि से नुकसान का संकेत भी वायु परीक्षण के दौरान मिला है। कृषि को बचाने में सरकार परेशानी का सामना करेगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग