Rajasthan News : राजस्थान की सभी पैथ लैब के लिए नया अपडेट। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा आदेश जारी किया। क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत अब प्रदेश की सभी पैथ लैब को भी स्थायी पंजीकरण करवाना होगा। इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) को आदेश जारी किए हैं।