
NEET परीक्षा पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान
NEET Exam Result : NEET परीक्षा के रिजल्ट पर आज पूरे देश में बवाल और हल्ला मचा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट में इस को लेकर तीन याचिकाएं दायर की गई है। इन पर सुनवाई हो रही है। NEET परीक्षा के रिजल्ट को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। NEET परीक्षा के रिजल्ट राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया अकांउट X पर लिखा कि, NEET परीक्षा में हुईं गड़बड़ियों को लेकर आ रहीं सूचनाओं से यह स्पष्ट है कि यह पूरी परीक्षा संदेह के घेरे में है। परीक्षा करवाने वाली एजेंसी NTA की भूमिका ही संदेहास्पद है।
अशोक गहलोत ने आगे कहा यदि सरकार की अभ्यर्थियों के साथ न्याय करने की मंशा है तो NEET परीक्षा को लेकर जल्द से जल्द फैसला लेना चाहिए। अगर मेडिकल की प्रवेश परीक्षा में ही ऐसी अनियमितताएं हो जाएंगी तो यह देश में मेडिकल सेवाओं के भविष्य पर सवालिया निशान लगा देगा।
यह भी पढ़ें -
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2024 परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद उपजे विवाद से संबंधित शंकाओं को दूर करने के लिए 9 पेजों में 37 प्रश्नों के जवाब दिए हैं। इन जवाबों के बाद अभ्यर्थियों को पता चला कि नीट यूजी परीक्षा से पहले जारी इंफॉर्मेशन ब्रोशर और रिवाइज्ड इंफॉर्मेशन ब्रोशर में टाई ब्रेकिंग क्राइटेरिया के नियमों का पालन नहीं किया गया है। एफएक्यू में जारी किए टाई ब्रेकिंग साल 2023 की तरह एप्लीकेशन नंबर और उसका आरोही क्रम दिया हुआ है। उसी के अनुसार इस बार ऑल इंडिया रैंक समान अंक आने पर जारी की गई।
यह भी पढ़ें -
Updated on:
13 Jun 2024, 3:11 PM IST
Published on:
13 Jun 2024, 3:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.