5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में नई ‘सरकार’ आज ले रही शपथ, मंच से दिखेगी ‘महागठबंधन’ की शक्ति!

Rajasthan Ashok Gehlot Sachin Pilot Oath taking ceremony
3 min read
Google source verification
Rajasthan Ashok Gehlot Sachin Pilot Oath taking ceremony

जयपुर।
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सोमवार को अल्बर्ट हॉल पर शपथ ग्रहण करेंगे। गहलोत तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, वहीं पायलट पहली बार उप मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। पायलट ऐसे पहले उप मुख्यमंत्री हैं, जो मुख्यमंत्री के साथ शपथ ले रहे हैं। कार्यक्रम में राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एच.डी. देवेगौडा के साथ ही यूपीए गठबंधन के तमाम राजनीतिक दलों के देशभर के दिग्गज नेता शामिल होने जयपुर आ रहे हैं। इससे पहले महागंठन के सभी नेता कर्नाटक के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने कार्यक्रम स्थल अलबर्ट हॉल का जायजा लिया। बाद में जयपुर जिले के सभी पार्टी विधायक और विधायक उम्मीदवार रहे नेताओं की बैठक ली और बड़ी संख्या में लोगों को समारोह में लाने की तैयारी के लिए कहा। गहलोत और पायलट के साथ प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे और प्रदेश सह प्रभारी भी तैयारी में जुटे हैं। सुबह सबसे पहले गहलोत और पाण्डे ने अल्बर्ट हॉल पहुंच कर अधिकारियों के साथ मंच और पाण्डाल की तैयारियों को लेकर जानकारी ली। बाद में सिविल लाइंस स्थित अपने निवास पर जिले के विधायक व उम्मीदवार रहे नेताओं के साथ ही कार्यक्रम में आने वाले कार्यकर्ता और आमजन को लेकर निर्देश दिए।

इसी बीच दिल्ली से जयपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट गहलोत के निवास पर गए और बैठक में शामिल हुए। बाद में पायलट ने भी पाण्डे के साथ अल्बर्ट हॉल पर चल रही व्यवस्थाओं को देखा। यहां से सीधे पायलट प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे वहां पहुंचे पार्टी विधायक, पदाधिकारी और लोगों से मुलाकात की।

पायलट यहां मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए और विधायक व जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास को बड़ी संख्या में लोगों को जिलेभर से लाने के लिए कहा। इसके बाद पायलट ने जालूपुरा स्थित अपने निवास पर लोगों से मुलाकात की। वे उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार प्रदेश कार्यालय व अपने निवास पर पहुंचे, ऐसे में बधाई देने वालों से घिरे रहे। उधर, मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने निवास पर कार्यक्रम की तैयारी के साथ ही लोगों और अधिकारियों से मिलते रहे।

देशभर के ये नेता रहेंगे कार्यक्रम में
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एच.डी. देवेगौडा, आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू, कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारास्वामी देवेगौडा, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह, पुड्डूचेरी के मुख्यमंत्री नारायण सामी, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अबदुल्ला, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मल्लिकार्जुन खडग़े, राजीव शुक्ला, आनन्द शर्मा, कुमारी शैलजा, अम्बिका सोनी, मुकुल वासनिक, जितेन्द्र सिंह, नवजोत सिंह सिद्द्धू, राजबब्बर, गौरव गोगई, अब्दुल मनान, देवव्रत सेकिया, बाला साहेब थोराट, मदन मोहन झा, राधाकृष्ण वी.के. पाटिल, शरद पंवार, प्रफुल्ल पटेल, दिनेश त्रिवेदी, शरद यादव, शरद पंवार, थिरू स्टेलिन, कनीमोझी, तेजस्वी यादव, हेमन्त सोरन, जयन्त चौधरी, जितिन राममाझी, बाबूलाल मराण्डी, पी.के. कुन्हालीकुट्टी, बदरूद्दीन अजमल, राजु शेट्ठी, प्रेमचन्द्र, उपेन्द्र कुशवाह, रावदान सिंह, अर्चना डालमिया, शाकिर सनादी, ललितेश त्रिपाठी, राजा बरार, पवन खेड़ा, प्रभु चावला, रंजित सिंह चौटाला, राजकुमार चौहान, जयकिशन वाल्मिकी।

विधानसभा जीत से ज्यादा 2019 के लोकसभा चुनाव पर फोकस
कांग्रेस ने 5 में से 3 राज्यों में सरकार बनाने में सफलता हासिल की है। इससे पहले कर्नाटन में गठबंधन सरकार बनाई। अब कांग्रेस का फोकस 2019 के लोकसभा चुनाव पर है। यही कारण है कि मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में महागठबंधन के सभी नेताओं को बुलाया जा रहा है।

- गहलोत परिवार -:- पत्नी सुनीता गहलोत, पुत्र वैभव गहलोत, पुत्रवधू हिमांशी, पुत्री सोनिया और दामाद गौतम के अलावा सभी के ससुराल पक्ष के लोग भी मौजूद रहेंगे।
- पायलट परिवार -:- मां रमा पायलट, पत्नी सारा पायलट, पुत्र आहान पायलट, विहान पायलट, बहन सारिका पायलट और उनके पति विशाल मौजूद रहेंगे
- गहलोत और पायलट का शपथ ग्रहण के बाद राहुल गांधी के साथ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जाने का कार्यक्रम है।
- 5 शेष विमानों से आएंगे यूपीए के बड़े नेता, विमान 10 से 12 सीटर बताए जा रहे हैं
- एयरपोर्ट से बसों में जाएंगे अल्बर्ट हॉल
- महागठबंधन के सभी नेता मंच पर बैठेंगे,40 से 50 तक कुर्सी मंच पर होंगी
- वीआईपी और अन्य महत्वपूर्ण लोगों के लिए 15000 कुर्सियां लगाई गई हैं, कुर्सियों पर पासधारी बैठेंगे
- महागठबंधन के नेता पहले होटल क्लार्स आमेर और होटल मेरियट पहुंचेंगे
- होटलों से सभी नेता 2 बसों में सवार होकर समारोह स्थल पहुंचेंगे
- राहुल एयरपोर्ट से सीधे कार्यक्रम में पहुंचेंगे