24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस की इस विजयी रणनीति से भाजपा के छूट सकते है पसीने

www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Oct 15, 2018

rajasthan election

जयपुर। बूथ जिताओ, भ्रष्टाचार मिटाओ नारे के साथ कांग्रेस पार्टी 21 को प्रदेश के 51 हजार 796 बूथों पर जाएगी। यह कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की देखरेख में होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी फिर इस हफ्ते राजस्थान के दौरे पर आएंगे। यह जानकारी रविवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष Sachin Pilot ने मीडिया को दी। वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में विधानसभा चुनाव को लेकर बनी 8 कमेटियों की दिनभर चली बैठक के बाद मीडिया से वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र आमजन का घोषणा पत्र होगा। इसके लिए संभागवार कमेटियां बनाई हैं। ये संभाग व जिलों में लोगों से वार्ता कर घोषणा पत्र बनाएंगी। घोषणा पत्र जिले और राज्य स्तर घोषणाओं को लेकर तैयार होंगे। सभा संभागों पर चुनाव अभियान समिति और मीडिया को लेकर कार्यालय स्थापित होंगे। जहां भाजपा के भ्रष्टाचार, जनविरोधी कार्यों को उजागर किया जाएगा। कमेटियों की बैठकें हो चुकी हैं। अब कल से सभी कमेटियों के कामकाज तेज हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी भाजपा अपने 100 विधायकों के टिकट काट रही है। जब भाजपा को अपने विधायकों पर ही विश्वास नहीं तो जनता भाजपा पर कैसे विश्वास कर सकती है। अब तो भाजपा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर जनता में व्याप्त नाराजगी को कम करने के प्रयास में ही जुटी है।

प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे ने कहा कि चुनावी रणनीति को लेकर मंथन किया गया है। योग्य और अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। 11 अगस्त को राहुल गांधी ने बूथ जिताओं, भ्रष्टाचार मिटाओ’ का जयपुर में नारा दिया था। उसी के तहत 21 को प्रात: 11 बजे कांग्रेस सभी 51 हजार से ज्यादा बूथों पर लोगों को सरकार के भ्रष्टाचार बताएगी। इसके साथ ही बूथों को जीतने को लेकर रणनीति तैयार होगी। राहुल गांधी इस हफ्ते फिर राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम और जगह को सोमवार तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। चुनाव घोषणा पत्र में किसान, गरीब, बेरोजगारी और महिलाओं को मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। पाण्डे ने उम्मीदवारों की सूची जारी करने को लेकर तारीख तो नहीं बताई, लेकिन कहा कि जल्द पहली सूची जारी कर दी जाएगी।

4 की अलग-अलग, 4 की एक साथ बैठक
प्रदेश कार्यालय में चुनाव कोऑर्डिनेशन, कैम्पेन , मेनिफेस्टो, पब्लिसिटी एवं पब्लिकेशन कमेटी, मीडिया एवं कयूनिकेशन कमेटी, ट्रांसपोर्ट एवं एकोमोडेशन कमेटी, अनुशासन कमेटी, प्रोटोकॉल कमेटी की बैठकें रखी गई थी। सभी का समय अलग-अलग रखा गया था। लेकिन पहली चार कमेटियों की बैठकों में ही ज्यादा समय लगने के चलते बाद में चार कमेटियों की बैठकें एक साथ ली। सबसे ज्यादा लम्बी बैठक कोऑर्डिशनेशन कमेटी की चली। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे, वरिष्ठ नेता सी.पी. जोशी के अलावा चारों प्रदेश सह प्रभारी और कमेटियों के अध्यक्ष व सदस्य मौजूद थे।

मानवेन्द्र ही नहीं कई बड़े नेता संपर्क में
भाजपा के बागी विधायक मानवेन्द्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर प्रदेश प्रभारी पाण्डे ने कहा कि मानवेन्द्र के अलावा कई बड़े नेता संपर्क में हैं। उन्होंने मानवेन्द्र के कांग्रेस की सदस्य कब ग्रहण किए जाने के सवाल पर कुछ नहीं बोला, लेकिन यह जरूर कहा कि जब भी कुछ होगा तो बता दिया जाएगा।

गलत नहीं किया तो डरने की जरूरत नहीं
प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आती है, तो गलत कार्यों की जरूर जांच होगी। लेकिन बदले की भावना से कोई काम नहीं होगा। जिस अधिकारी ने गलत काम नहीं किया, तो उसे डरने की जरूरत नहीं है। यदि किसी ने गलत काम किया है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।