28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News : गहलोत सरकार का शानदार-धमाकेदार ‘ऑफर’! एक महीने में 5 लाख तक की कमाई, पढ़िए काम की खबर

Rajasthan Assembly Election 2023 : गहलोत सरकार का शानदार-धमाकेदार 'ऑफर'! एक महीने के 5 लाख तक की कमाई, पढ़िए काम की खबर  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jaya Gupta

•

Updated: 29 Jun 2023, 12:15 PM IST

Rajasthan Assembly Election 2023 :

जया गुप्ता

प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स को अपने पक्ष में करना चाह रही है। सोशल मीडिया के बढ़ती पहुंच को देखते हुए राज्य सरकार ने यह बड़ा निर्णय किया है। राज्य सरकार अब सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स को हर महीने 10 हजार से 5 लाख रुपए तक के विज्ञापन जारी किए जाएंगे।

जिस सोशल मीडिया अकाउंट होल्डर या इंफ्लूएंसर के ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम व यू-ट्यूब में से किसी एक पर भी 10 हजार से ज्यादा फॉलोवर होंगे, वे विज्ञापन ले सकेंगे। इस संबंध में सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। निदेशालय इन्फ्लुएंसर्स के इम्पैनलमेंट करेगा। उन्हें एक बार में एक महीने के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Rajasthan में BJP का 'कमल' नहीं खिलने देने का मिशन, Congress पार्टी करने जा रही अब ये बड़ा काम

बनाई गई हैं चार श्रेणियां

अधिसूचना के अनुसार फॉलोवर्स की संख्या के हिसाब से चार श्रेणियां बनाई गई हैं। जिसमें इन्फ्लुएंसर्स का छह महीने का रेकॉर्ड देखा जाएगा। हर श्रेणी में पोस्ट व वीडियो की संख्या अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसके अलावा प्रतिष्ठित व्यक्तियों व सोशल मीडिया अकाउंटर्स को विभागीय समिति की अनुशंसा पर बिना किसी कैटेगरी एवं दरों को ध्यान में रखते हुए 5 लाख रुपए तक का विज्ञापन जारी किया जा सकेगा।

सब्सक्राइबर/फॉलोअर्स- न्यूनतम विज्ञापन की राशि/माह

10 लाख अधिकतम 5 लाख रुपए

05 लाख अधिकतम 2 लाख रुपए

01 लाख अधिकतम 50 हजार रुपए

10 हजार अधिकतम 10 हजार रुपए

ये भी पढ़ें : जेपी नड्डा के भरतपुर पहुंचने से ऐन पहले बवाल, हेलीकॉप्टर लेंडिंग एरिया से आई ये बड़ी खबर

फेसबुक और इंस्टाग्राम

श्रेणी ए एक रील/एक पोस्ट के 10,000

श्रेणी बी एक रील/एक पोस्ट के 5,000

श्रेणी सी एक रील/एक पोस्ट के 3,000

श्रेणी डी एक रील/एक पोस्ट के 1,000

(रील न्यूनतम 10 सेकंड और पोस्ट, तीन फोटो या तीन वीडियो के साथ)

ट्विटर

श्रेणी ए 10 हजार रुपए

श्रेणी बी 5 हजार रुपए

श्रेणी सी 3 हजार रुपए

श्रेणी डी 1 हजार रुपए

(यह राशि एक ट्वीट या एक वीडियो के लिए)