1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election Update: गहलोत मंत्रिमंडल के इन 17 सदस्यों को करना पड़ा हार का सामना, यहां देखें कौन बचा पाया अपनी सीट

राजस्थान विधानसभा चुनाव में गहलोत मंत्रिमंडल के 17 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। इनमें कई वरिष्ठ मंत्री है, जो वर्तमान सरकार के अलावा पिछली कांग्रेस सरकारों में भी मंत्री रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 4 Dec 2023, 8:18 AM IST

ashok gehlot

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में गहलोत मंत्रिमंडल के 17 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। इनमें कई वरिष्ठ मंत्री है, जो वर्तमान सरकार के अलावा पिछली कांग्रेस सरकारों में भी मंत्री रहे हैं। इस चुनाव में मंत्री बी ही कल्ला, परसादीलाल मीना, रामलाल जाट राजस्व, प्रमोद जैन भाया, विश्वेंद्र सिह, रमेशचंद मीना, उदयलाल आंजना , प्रताप सिंह खाचरियावास, शाले मोहम्मद, ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, गोविंद राम मेघवाल, शकुंतला रावत, जाहिदा खान, भंवरसिंह भाटी, राजेंद्र सिंह यादव, सुखराम विश्नोई को हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की इस सीट पर हुआ बड़ा खेला, भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त

मंत्रिमंडल से बर्खास्त राजेन्द्र गुढ़ा को भी हार का सामना करना पड़ा है। गुढ़ा लाल डायरी को लेकर भी चुनाव के दौरान काफी चर्चा में रहे। गहलोत मंत्रिमंडल के सदस्यों की विधानसभा चुनाव में जीत की स्ट्राइक रेट 34.62 फीसदी रही है। 30 सदस्यीय मंत्रिमंडल में से गहलोत सहित 26 मंत्री चुनाव मैदान में उतरे थे। इनमें से सीएम सहित 9 मंत्री ही जीत दर्ज कर सके हैं। 17 मंत्रियों का हार का सामना करना पड़ा है। विधानसभा में पुनः जाने वालों में गहलोत, शातिकुमार धारीवाल, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, टीकाराम जूली, बृजेंद्रसिंह ओला, मुरारीलाल मीना, अर्जुन सिंह बामनिया, सुभाष गर्ग (आरएलडी) और अशोक चांदना शामिल हैं

यह भी पढ़ें : राजस्थान की इस हॉट सीट का भी आया चुनाव परिणाम, जानें दिया कुमारी कितने वोट से जीती