पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी होने वाली प्रेस विज्ञप्तियों में त्यागपत्र देने के बाद अशोक परनामी के नाम के साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष लिखा जाने लगा था, लेकिन अब पुन: प्रदेशाध्यक्ष लिखना शुरू कर दिया है। इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि जब तक नया प्रदेशाध्यक्ष नहीं बन जाता है, तब तक परनामी प्रदेशाध्यक्ष ही कहे और लिखे जाएंगे।