6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP को तीसरे मोर्चे का भय! कुछ दावेदार बिगाड़ सकते हैं प्रदेश में सियासी समीकरण

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Nov 03, 2018

third front

third front

रणकपुर में रायशुमारी, प्रभारियों के ग्राउंड सर्वे और थर्ड पार्टी सर्वे यानी कुल तीन स्तर पर टिकट वितरण के लिए लम्बी कवायद के बाद एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पैटर्न पर फीडबैक लिया गया है। शनिवार को जोधपुर जिले की 10 विधानसभा सीटों पर मंथन के लिए पाली जिले के रोहट के समीप गृह मंत्री गुलाबंचद कटारिया ने फीडबैक लिया। इसमें दावेदार अपनी बात मजबूती से रखने के लिए पहुंचे।सिंगल पैनल की अटकलें फेल

ऐसी चर्चाएं थी कि सिंगल पैनल कई सीटों पर तैयार कर लिए गए हैं। लेकिन शनिवार को कटारिया ने प्रत्येक संगठनात्मक जिले के 10-15 लोगों को एक बार फिर मंथन के लिए बुलाया। जोधपुर शहर से 14, देहात से 17 और फलोदी जिले से 8 जनों को बुलाया गया। इनमें जिलाध्यक्षों के साथ सांसद के साथ जनप्रतिनिधि भी थे।

हालांकि इस मंथन में कई दावेदार भी पहुंच गए। ऐसे में कटारिया ने इनसे भी अपने जीत के समीकरण पूछे। जिनसे फीडबैक लेना था, वे खुद दावेदार सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष, महापौर, जेडीए अध्यक्ष व अन्य बोर्ड अध्यक्षों को मिलाकर कुल 40 से अधिक लोगों को बुलाया गया। इनमें से जोधपुर सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, खेल मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर सहित अन्य लोग नहीं पहुंचे।

जो फीडबैक दे रहे थे वे सभी खुद कहीं न कहीं से दावेदार थे। ऐसे में अन्य दावेदारों ने आपत्ति की तो इसके बाद सभी की दावेदारी ली गई। समाज के प्रतिनिधि भी पहुंचे यहां अपने-अपने समाजों की दावेदारी करने के लिए भी लोग पहुंचे। ओसियां में राजपूत समाज के दावेदार के पक्ष में, जोधपुर शहर में घांची समाज के दावेदार के पक्ष में तो लूणी से जाट समाज ने प्रतिनिधित्व मांगा। इसके अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी कटारिया के समक्ष दावेदारी की।


तीसरे मोर्चे का भय

हनुमान बेनीवाल के नई पार्टी की घोषणा के साथ ही तीसरे मोर्चे द्वारा जिले की कौन-कौन सीटों पर प्रभाव डाला जा सकता है इस पर भी मंथन किया गया। हालांकि भाजपा टक्कर तो कांग्रेस से ही मान रही है लेकिन इसके बावजूद ऐसे दावेदार जो समीकरण बिगाड़ सकते हैं इस पर भी मंथन किया गया। 10 सीटों से 80 दावेदार जिले की 10 विधानसभा सीटों से 80 दावेदारों के नाम सामने आए थे। इनमें वर्तमान विधायक भी थे। इसके अलावा सभी दावेदार भी पहुंचे।

दिवाली बाद ही पहली सूची कांग्रेस की कई सीटों पर स्थिति साफ होने के साथ ही हमारे समीकरण भी बदले हैं। इसीलिए एक बार फिर प्रमुख लोगों से चर्चा की है। भाजपा की पहली सूची दीपावली बाद ही आएगी। विधायकों में से किसके टिकट कटेंगे या रहेंगे यह कमेटी तय करेगी। - गुलाबचंद कटारिया, गृह मंत्री राजस्थान सरकार

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग