
Rajasthan Politics: राजस्थान में सदस्यता अभियान को लेकर BJP प्रदेशाधय्क्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश सक्रिय सदस्यता समीक्षा समिति का गठन किया है। इस समिति में पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत को संयोजक, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल को सदस्य बनाया गया है।
मालूम हो कि पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने प्रदेश में सदस्यता अभियान की धीमी गति को लेकर नाराजगी जताई थी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने प्रदेश व जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से सवाल किया था कि क्या आप प्रवास पर नहीं जा रहे? फील्ड में क्यों नहीं गए? क्या टीम को काम करने में कोई दिक्कत आ रही है?
बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस अभियान के पहले चरण की समाप्ती तक मात्र करीब 31 लाख सदस्य ही बने हैं। वहीं बताया जा रहा है कि अब दूसरा चरण 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस बीच सदस्यता अभियान की सुस्त रफ्तार पर मीटिंग करने जेपी नड्डा जयपुर आ रहे थे, लेकिन किसी कारणवश उनका दौरा रद्द हो गया है। अब BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश सक्रिय सदस्यता समीक्षा समिति का गठन किया है।
गौरतलब है कि भाजपा ने देशभर में 2 सितम्बर से सदस्यता अभियान शुरू किया है। वहीं राजस्थान में 3 सितम्बर को यह अभियान शुरू किया गया था। राजस्थान में भाजपा ने सवा करोड़ सदस्य बनाने का टारगेट तय किया है। लेकिन 15 अक्टूबर तक 1.25 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य पाना मुश्किल नजर आ रहा है।
Updated on:
04 Oct 2024 09:11 pm
Published on:
04 Oct 2024 08:59 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
