24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के 6 जिलों में 40 डिग्री से अधिक पहुंचा तापमान, बाड़मेर-जैसलमेर में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड; कब बरसेंगे बदरा?

राजस्थान में मानसून की विदाई के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। बाड़मेर में 43.6 और जैसलमेर में 43.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। दोनों जिलों में सितंबर का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा। 27 से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Sep 24, 2026

rajasthan 6 district cross 40 degrees celsius temperature

राजस्थान के 6 जिलों में 40 डिग्री से अधिक पहुंचा तापमान (फोटो-एआई)

Rajasthan Monsoon Farewell: जयपुर: मानसून की विदाई के साथ राजस्थान में गर्मी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पश्चिमी राजस्थान में दिन का तापमान तेजी से बढ़ा है। बाड़मेर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री और जैसलमेर में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इनके अलावा जोधपुर, बीकानेर, चूरू और नागौर में भी पारा 40 डिग्री के पार रहा। मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, जोधपुर में 41.7, बीकानेर में 41.6, चूरू में 40.5 और नागौर में 40.3 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

बाड़मेर में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री, जैसलमेर में 6.1 डिग्री, जोधपुर में 5.8 डिग्री और बीकानेर में 4.2 डिग्री अधिक रहा। चूरू में भी तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक रहा। यानी पश्चिमी राजस्थान में सामान्य तापमान की तुलना में गर्मी का असर साफ तौर पर बढ़ा है। वहीं, जयपुर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से कम है।

दस साल का रिकॉर्ड टूटा

मौसम विभाग के मुताबिक, जैसलमेर और बाड़मेर में गुरुवार को पिछले दस साल में सितंबर माह का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। जैसलमेर में सितंबर माह का अधिकतम तापमान वर्ष 2023 में 43.5 डिग्री और बाड़मेर में भी वर्ष 2023 में 42.2 डिग्री रहा था।

27 से पूर्वी जिलों में बारिश के आसार

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, प्रदेश में अगले 2-3 दिन अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। 27 से 29 सितंबर के दौरान भरतपुर, जयपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28-29 सितंबर को बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

उधर, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के आसपास बना डीप डिप्रेशन अगले 24 घंटे में दक्षिणी ओडिशा और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। इसके कमजोर होकर डिप्रेशन में बदलने की संभावना है।

प्रमुख जिलों में सितंबर का अधिकतम तापमान

जिलातापमानवर्ष
जयपुर38.22017
बीकानेर41.82003
चूरू41.82016
जोधपुर40.62016
कोटा38.42016
श्रीगंगानगर42.52018
उदयपुर37.02016