24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 सितंबर को इन जिलों में बारिश की संभावना

Weather Update : मौसम विभाग के नए अनुमान के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28-29 सितंबर को बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। जानें पूर्वी राजस्थान में कहां और कब हो सकती है बारिश।
2 min read
Google source verification
weather update rajasthan these district 27 sept 28 sept 29 sept rain alert

Rajasthan Weather News : फाइल फोटो ANI

Weather Update : राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मानसून की वापसी के साथ अब प्रदेश के अधिकतर हिस्से में मौसम शुष्क बना हुआ है। कई इलाकों में गर्मी से जनता का हाल बेहाल है। मौसम विभाग के नई भविष्यवाणी के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 2-3 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि भरतपुर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में 27-29 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं हल्की मध्मम बारिश होने की संभावना है। व​हीं पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 3-4 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28-29 सितंबर को बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आज 24 सितंबर को उत्तरी आंध्र प्रदेश व दक्षिणी उड़ीसा के आस-पास डीप डिप्रेशन बना हुआ है। इसके आगामी 24 घंटों में दक्षिणी उड़ीसा व छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ने तथा कमजोर होकर डिप्रेशन बनने की संभावना है। राजस्थान में वर्तमान में मानसून विदाई रेखा धौलपुर, उदयपुर से होकर गुजर रही है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक) से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 42.9 डिग्री दर्ज।

जयपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। गुरुवार को दोपहर 3 बजे जयपुर का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जयपुर में बुधवार को तेज धूप और उमस से आमजन परेशान रहे। अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों से लौटा मानसून

आइएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापसी की प्रक्रिया 19 सितंबर को पश्चिम राजस्थान से शुरू हुई थी। 5 दिन में बुधवार तक मानसून राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग समेत अधिकतर हिस्सों से लौट गया है। राजस्थान के दक्षिण-पूर्व के कुछ जिलों में शेष रहा है। वहीं मानसून की पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के सभी हिस्सों तथा उत्तरप्रदेश व गुजरात के के कुछ हिस्सों से वापसी हो चुकी है।