3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान बोर्ड 12वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार जल्द होगा खत्म, इस तारीख तक रिजल्ट हो सकते हैं घोषित

इस वर्ष परीक्षाएं 8 मार्च से 2 अप्रैल 2018 के बीच आयोजित हुई थी...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 17 May 2018, 2:39 PM IST

students

जयपजुर। राजस्थान बोर्ड फॉर सेकेंडरी एजुकेशन (क्रक्चस्श्व) 12वीं क्लास के 8 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार 19 या 20 मई को खत्म हो जाएगा! रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर चेक किए जा सकते हैं।

आखिरी पायेदान पर रिजल्ट की तैयारी
सूत्रों के अनुसार रिजल्ट की तैयारी अब आखिरी पायेदान पर है। अगर सब ठीक रहा तो शनिवार या फिर रविवार को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे भी जारी किए जाएंगे। प्रदेश में 5,507 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था।

पिछले साल साइस और कॉमर्स में 93.4 और 95.5 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं ह्यूमेनिटीज में रिजल्ट का पास प्रतिशत 89.05 फीसदी गया था। इस बार राजस्थान बोर्ड 12वीं में 826,200 स्टूडेंट्स जिसमें 42,665 कॉमर्स में, 246,254 साइंस में और 537359 ह्यूमेनिटीज में शामिल हुए है।

इस वर्ष परीक्षाएं 8 मार्च से 2 अप्रैल 2018 के बीच आयोजित हुई थी। पिछले साल नतीजे 8 जून को जारी किए गए थे। छात्र अपने नतीजे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। नतीजे चेक करने के लिए आप बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर लॉगइन कर सकते हैं। इसके अलावा आप examresults.nic.in और indiaresults.com पर भी नतीजे देख सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़